Thursday, November 19

Madhya Pradesh

वाराणसी से वडनगर की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची इंदौर, शिप्रा घाट पर हुआ स्वागत
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

वाराणसी से वडनगर की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची इंदौर, शिप्रा घाट पर हुआ स्वागत

बाइक राइडर्स ने ग्रामीणों से किया संवाद, शिप्रा घाट पर स्वच्छता अभियान; डकाच्या में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और कबड्डी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित (SDNA) इंदौर, 30 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही जन सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र स्थित शिप्रा तट पहुंची। यहां जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और श्रवण चावड़ा की मौजूदगी में यात्रा में शामिल बाइक राइडर्स का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेयी, सरपंच त्रिशिता वाजपेयी, प्रिया मंगरोले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के बाइक राइडर्स ने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए अब तक के सफर के अनुभव साझा किए। शिप्रा घाट पर स्वच्छता ...
दुग्ध संघ का प्रदर्शन: रोजाना 2.92 लाख किलो दूध का संकलन, 1,447.62 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

दुग्ध संघ का प्रदर्शन: रोजाना 2.92 लाख किलो दूध का संकलन, 1,447.62 लाख रुपये का शुद्ध लाभ

इंदौर सहकारी दुग्ध संघ की 43वीं वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा, 400 नई समितियां गठित करने का लक्ष्य (SDNA) इंदौर, 30 सितंबर 2026। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ की 43वीं वार्षिक साधारण सभा बुधवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुग्ध संघ के वित्तीय प्रदर्शन, दूध संकलन, समितियों के विस्तार और दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान इंदौर सहकारी दुग्ध संघ ने नौ जिलों में संचालित 1,677 दुग्ध उत्पादक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 2.92 लाख किलोग्राम दूध का संकलन किया। इस अवधि में संघ का वार्षिक टर्नओवर 717.48 करोड़ रुपये रहा, जबकि संघ ने 1,447.62 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। अगले वित्तीय वर्ष में ...
सोयाबीन किसानों के लिए जरूरी सूचना: 3 से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

सोयाबीन किसानों के लिए जरूरी सूचना: 3 से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

भावांतर योजना के तहत ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन शुरू; निःशुल्क और सशुल्क दोनों केंद्रों पर सुविधा उपलब्ध इंदौर, 30 सितंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सोयाबीन उपज के लिए किसानों का पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत होने वाला यह पंजीयन मध्यप्रदेश के ई-उपार्जन पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। किसान अपना पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर करा सकेंगे। इसके लिए जिले में निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन केंद्रों पर निःशुल्क होगा पंजीयन किसानों को पंजीयन के लिए शुल्क नहीं देना होगा, यदि वे ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में बनाए गए सुविधा केंद्रों या सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर प्रक्रिया पूरी कराते ...
गांधी जयंती पर सांवेर में अस्पृश्यता निवारण के लिए सद्भावना शिविर 2 अक्टूबर को
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

गांधी जयंती पर सांवेर में अस्पृश्यता निवारण के लिए सद्भावना शिविर 2 अक्टूबर को

जनजातीय कार्य विभाग के आयोजन में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन होंगे शामिल इंदौर, 30 सितंबर। गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता और सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर, शुक्रवार को इंदौर जिले की जनपद पंचायत सांवेर में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक भेदभाव को दूर करने, आपसी सद्भाव को मजबूत करने और समाज में समानता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह शिविर सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के बीच आपसी सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।...
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदेशभर में वरिष्ठजनों का सम्मान, 100 वर्ष से अधिक आयु वालों को मिलेगा ‘शतायु सम्मान’
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदेशभर में वरिष्ठजनों का सम्मान, 100 वर्ष से अधिक आयु वालों को मिलेगा ‘शतायु सम्मान’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत; स्वास्थ्य जांच, डिजिटल प्रशिक्षण और अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी इंदौर, 30 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वरिष्ठजनों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होगा, जिसमें 500 से अधिक वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव, ज्ञान और परिश्रम से परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ...
श्राद्ध पक्ष में पितरों की स्मृति को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 4 अक्टूबर से
Central Zone STATES, Devotional, Madhya Pradesh

श्राद्ध पक्ष में पितरों की स्मृति को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 4 अक्टूबर से

रामघाट से निकलेगी कलश यात्रा, बालाजी गार्डन में 10 अक्टूबर तक होगा कथा एवं तर्पण-पूजन का आयोजन उज्जैन। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर पितरों के प्रति श्रद्धा और स्मरण की सनातन परंपरा को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन श्री चन्द्रमोलेश्वर सेवा समिति, उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में शहर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। समिति के अनुसार कथा का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक मां हरसिद्धि माता मंदिर के पीछे स्थित बालाजी गार्डन में होगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन पितरों के निमित्त तर्पण एवं पूजन की व्यवस्था भी रहेगी। रामघाट से शुरू होगी कलश यात्रा आयोजन का शुभारंभ 4 अक्टूबर, रविवार को होगा। प्रथम दिवस प्रातः 9 से 11 बजे तक शिप्रा तट स्थित रामघाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बज...
इंटर-स्कूल लॉन टेनिस में मोहम्मद अली खान ने लहराया परचम
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Sports

इंटर-स्कूल लॉन टेनिस में मोहम्मद अली खान ने लहराया परचम

अंडर-14 वर्ग में शानदार खेल के दम पर जीता स्वर्ण पदक, सेंट उमर एकेडमी परिवार में खुशी इंदौर। (SDNA) वेदांश इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित इंटर-स्कूल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में सेंट उमर एकेडमी (CBSE), खजराना के कक्षा 7वीं के छात्र मोहम्मद अली खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद अली खान ने अपनी तेज गति, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वासपूर्ण खेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और अनुशासन के साथ खेलते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से सेंट उमर एकेडमी का नाम गौरवान्वित हुआ। मोहम्मद अली खान की सफलता पर इस्लामिया करीमिया सोसायटी की मैनेजमेंट कमेटी, सेंट उमर एकेडमी की प्राचार्या श्रीमती माला जॉन तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. रफीक खान ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने छ...
सनातन धर्म का सार सर्वकल्याण और करुणा, दिखावा-पाखंड से बचने की जरूरत
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

सनातन धर्म का सार सर्वकल्याण और करुणा, दिखावा-पाखंड से बचने की जरूरत

वरिष्ठजन सम्मान एवं संवाद दिवस पर ‘वर्तमान समय में सनातन धर्म के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर विचार मंथन; मंजू सिंह और डॉ. विमल गर्ग सम्मानित उज्जैन, 29 सितंबर। (SDNA) सनातन धर्म का मूल भाव प्रत्येक प्राणी के प्रति प्रेम, करुणा और कल्याण की भावना में निहित है। यह किसी सीमित वर्ग, जाति या क्षेत्र तक बंधा हुआ विचार नहीं, बल्कि समूची मानवता और प्रकृति के कल्याण की जीवनदृष्टि है। वर्तमान समय में धर्म के नाम पर बढ़ता प्रदर्शन और पाखंड इसकी मूल भावना के सामने गंभीर चुनौती बन रहा है। यह विचार महाश्वेता नगर में आयोजित ‘वर्तमान समय में सनातन धर्म के समक्ष चुनौतियां’ विषयक विचार संगोष्ठी में विद्वानों ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन जीवन उद्घोष समिति, उज्जैन द्वारा पूर्व संभाग आयुक्त एवं कुलपति डॉ. मोहन गुप्त के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित वरिष्ठजन सम्मान एवं संवाद दिवस के तहत किया गया। कार्यक्रम...
उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 का पोस्टर जारी, नागरिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित होंगी फिल्में
Awards & Events, Central Zone STATES, Entertainment, Madhya Pradesh

उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 का पोस्टर जारी, नागरिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित होंगी फिल्में

24-25 अक्टूबर को उज्जैन में होगा दो दिवसीय महोत्सव; शॉर्ट फिल्म, एआई फिल्म, एड फिल्म और माइक्रो ड्रामा के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित उज्जैन, 29 सितंबर। (SDNA) विश्व संवाद केंद्र, मालवा और भारतीय चित्र साधना के संयुक्त आयोजन में होने वाले उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन सोमवार को विक्रम विश्वविद्यालय में किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज एवं कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा की उपस्थिति में फेस्टिवल के पोस्टर का अनावरण हुआ। इस वर्ष फिल्म फेस्टिवल की केंद्रीय थीम “भीड़ में अनेक न्यूटन” निर्धारित की गई है। इसके माध्यम से “Shaping a New Bharat through Civic Duties” की अवधारणा को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार फिल्मों के जरिए नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और समाज में सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने ला...
शहीद सआदत खाँ मेवाती की स्मृति में 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

शहीद सआदत खाँ मेवाती की स्मृति में 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह

अभिनव कला समाज में होगा ‘क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती गौरव सम्मान-2026’; समाज, शिक्षा, इतिहास, सेवा, कला और मानवाधिकार क्षेत्र की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित इंदौर। (SDNA) वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में इंदौर-महू क्षेत्र से अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती की शहादत की स्मृति में 1 अक्टूबर को ‘क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती गौरव सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 से 8 बजे तक अभिनव कला समाज, गांधी हॉल परिसर में होगा। आयोजन MEO एजुकेशनल वेलफेयर अवेयरनेस ट्रस्ट, इंदौर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों शमसुद्दीन चिश्ती, एडवोकेट शारिब खान और अब्दुल हफीज बनारसी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शहीद सआदत खाँ मेवाती के बलिदान को स्मरण करने के साथ नई पीढ़ी को इतिहास, संघर्ष और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है...