भोपाल में 24 अक्टूबर से सजेगा 11 दिवसीय स्वदेशी मेला 2026, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमिपूजन
‘अपनों का उत्पाद, अपनों का बाजार’ की थीम पर होगा आयोजन; स्थानीय कारीगरों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्यमियों को मिलेगा मंच
(SDNA) भोपाल। भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल में 11 दिवसीय ‘स्वदेशी मेला 2026’ का आयोजन 24 अक्टूबर से 3 नवंबर तक एम.वी. ग्राउंड, मिंटो हॉल के पास किया जाएगा। मेले की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन और ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजन के आधिकारिक ले-आउट का अनावरण भी हुआ।
मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्प से जुड़े लोगों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन देने के साथ नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उप...










