इंदौर में जल संकट की आहट: नर्मदा जल के असमान वितरण और कुप्रबंधन से बढ़ सकती है परेशानी
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. की परिचर्चा में विशेषज्ञों ने जताई चिंता; 2027 नहीं, वर्ष 2057 की जरूरतों को ध्यान में रखकर जल प्रबंधन की नीति बनाने पर दिया जोर
(SDNA) इंदौर। इस वर्ष मानसून में औसत से कम बारिश होने के कारण इंदौर में आने वाले समय में जल संकट और गंभीर रूप ले सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस चुनौती से निपटने के लिए केवल नगर निगम या प्रशासन के भरोसे नहीं रहा जा सकता, बल्कि प्रत्येक नागरिक को पानी के संरक्षण और जिम्मेदार उपयोग की आदत अपनानी होगी। जल संग्रहण के साथ-साथ उपलब्ध पानी का सुनियोजित प्रबंधन भी उतना ही जरूरी है।
इंदौर की जलापूर्ति का बड़ा हिस्सा लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित नर्मदा नदी से आने वाले पानी पर निर्भर है। इसके बावजूद शहर में नर्मदा जल का समान और प्रभावी वितरण नहीं हो पा रहा है। जल की बर्बादी, भूजल का लगातार गिरता स्तर और वितरण व्यवस्था की खामियां समस्या को ...










