दीपावली से भाई दूज तक पर्वों की तिथियां घोषित, 8 नवंबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ अवसर
स्मृति विज्ञान अवंतिका शोध समिति ने धर्मशास्त्र और ज्योतिषीय गणना के आधार पर जारी किया दीपोत्सव निर्णय; धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के लिए बताई तिथियां एवं धार्मिक विधान
उज्जैन। सनातन वैदिक परंपरा में दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, उपासना और धार्मिक मर्यादाओं से जुड़ा विशेष उत्सव है। शास्त्रों में प्रत्येक व्रत एवं त्योहार को निर्धारित तिथि, समय और विधि के अनुसार मनाने का विधान बताया गया है। हालांकि, पंचांग की गणना और शास्त्रीय नियमों की जानकारी के अभाव में कई बार पर्वों की तिथियों को लेकर भ्रम की स्थिति बन जाती है।
इसी विषय को ध्यान में रखते हुए उज्जैन की स्मृति विज्ञान अवंतिका शोध समिति ने विक्रम संवत् 2083 के दीपोत्सव पर्व को लेकर विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में धर्मशास्त्रों, ज्योतिषीय गणनाओं और प्राचीन आर्ष वचनों के आधार पर दीप...










