110 वर्ष पुराने डोल में विराजे लड्डू गोपाल और राधा रानी, आस्था के रंग में रंगा इंदौर
सकल पंच राठौर समाज के डोल चल समारोह में उमड़ा जनसैलाब, अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
इंदौर | 24 सितंबर। (SDNA)
जल झुलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री सकल पंच राठौर समाज की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा एक बार फिर आस्था और उल्लास के साथ जीवंत हो उठी। समाजवादी इंदिरा नगर स्थित राठौर विद्या निकेतन से भव्य डोल चल समारोह निकाला गया। करीब 110 वर्ष पुराने पारंपरिक डोल में भगवान लड्डू गोपाल एवं राधा रानी को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना के साथ डोल का स्वागत किया।
चल समारोह का शुभारंभ पूर्व पार्षद सोनू राठौर, अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के संरक्षक विनोद राठौर दादा, धर्म योद्धा विजय देवड़ा, श्री राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष गोविंद राठौर, पंडित नरेंद्र राठौर, देवकरण राठौर, बगीची निर्माण के अशोक राठौर और महिला मंडल ...










