28 नवंबर को उज्जैन में होगा श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह
गच्छाधिपति एवं आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद में आयोजित होगा कार्यक्रम; नवयुवक, महिला और तरुण परिषद की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक इकाइयों के पदाधिकारी लेंगे संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा का संकल्प
(SDNA) विशेष समाचार
कुक्षी। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद की राष्ट्रीय इकाई द्वारा आगामी 28 नवंबर को उज्जैन की पावन धरा पर राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। गच्छाधिपति पूज्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में होने वाले इस आयोजन में नवयुवक परिषद, महिला परिषद और तरुण परिषद की विभिन्न इकाइयों के नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।
यह समारोह विश्वपूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा., परिषद के संस्थापक गुरुदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. तथा परिषद के प्रेरणापुंज पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. क...










