सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की UN में गुहार, भारत से समझौता लागू कराने की मांग
विदेश मंत्री इशाक डार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र भेजकर सुरक्षा परिषद से हस्तक्षेप की अपील की; भारत PCA की कार्यवाही और उसके अधिकार क्षेत्र पर जता चुका है आपत्ति
(SDNA) इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर विवाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए भारत से 1960 की संधि के प्रावधानों का पालन करने की अपील की है। पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र भेजकर सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों से भारत पर संधि से जुड़े दायित्वों के पालन के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है।
संयुक्त राष्ट्र के दस्तावेजों में पाकिस्तान पहले भी सिंधु जल संधि को लेकर भारत के कदम के विरुद्ध सुरक्षा परिषद का ध्यान आकर्षित कर चु...










