‘पार्सल अटक गया’ का मैसेज आए तो सावधान! एड्रेस अपडेट के नाम पर बैंक खाता खाली कर रहे साइबर ठग
इंडिया पोस्ट और कूरियर कंपनियों के नाम पर फर्जी SMS-WhatsApp भेजकर बनाया जा रहा दबाव; ₹10 से ₹50 के मामूली शुल्क के बहाने कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI की गोपनीय जानकारी हासिल करने का खेल
जयपुर | SDNA
आपके मोबाइल पर अगर अचानक “आपका पार्सल गलत पते के कारण होल्ड पर है”, “एड्रेस अपडेट नहीं किया तो पार्सल वापस चला जाएगा” या “डिलीवरी रोक दी गई है, तुरंत लिंक पर क्लिक करें” जैसा संदेश आए तो जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा R4C ने इंडिया पोस्ट, स्पीड पोस्ट और प्रमुख कूरियर एजेंसियों के नाम पर चल रहे ऐसे ही एक साइबर फ्रॉड को लेकर आमजन को विशेष रूप से सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी फर्जी SMS, WhatsApp मैसेज, ईमेल और फोन कॉल के जरिए लोगों को भरोसे में लेकर उन्हें फिशिंग लिंक या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
शुरुआत सिर्फ कुछ र...










