राज्यसभा की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों का चुनाव 23 अक्टूबर को
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव; बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधान परिषद सीटों पर भी होगा मतदान
नई दिल्ली, 23 सितंबर। (SDNA)
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा और विधान परिषद के आगामी चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से संबंधित राज्यसभा की कुल 12 सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा। वहीं बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधान परिषदों में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एक रिक्त राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। इस प्रकार तीन राज्यों में राज्यसभा की कुल 12 सीटों के...










