प्रदीप सरल संभालेंगे ‘सरल काव्यांजलि’ की कमान, मानसिंह शरद को सचिव की जिम्मेदारी
22 वर्ष पुरानी साहित्यिक संस्था में नई कार्यकारिणी गठित; वरिष्ठ साहित्यकारों को संरक्षण और परामर्श की भूमिका
उज्जैन | SDNA
उज्जैन की साहित्यिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय ‘सरल काव्यांजलि’ को अब नई कार्यकारिणी और नया नेतृत्व मिला है। करीब 22 वर्ष पुरानी साहित्यिक संस्था की नई कार्यकारिणी में श्री प्रदीप सरल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि मानसिंह शरद को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था के पुनर्गठन को साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संस्था की ओर से जानकारी देते हुए मुक्तेश मनावत ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय नागर ने अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सरल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन संतोष सुपेकर ने किया। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप सरल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई टीम में अनुभव और नई पीढ़ी का संतुलन
...










