Wednesday, November 18

Central Zone STATES

डेली कॉलेज में संघ के आयोजन पर दिग्विजय सिंह की आपत्ति, मोहन भागवत को पत्र लिखकर स्थल बदलने का करेंगे आग्रह
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Politics

डेली कॉलेज में संघ के आयोजन पर दिग्विजय सिंह की आपत्ति, मोहन भागवत को पत्र लिखकर स्थल बदलने का करेंगे आग्रह

पूर्व मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थान में राजनीतिक गतिविधियों पर उठाए सवाल, कॉलेज प्रबंधन से भी जताई नाराजगी (SDNA) इंदौर। इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रस्तावित आयोजन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस आयोजन पर आपत्ति जताते हुए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को पत्र लिखने और बैठक के लिए वैकल्पिक स्थल चुनने का आग्रह करने की बात कही है। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों और संगठनों की बैठकों के लिए किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने डेली कॉलेज में संघ के कार्यक्रमों तथा बैठकों के आयोजन की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाए। कॉलेज प्रबंधन के साम...
भोपाल में 24 अक्टूबर से सजेगा 11 दिवसीय स्वदेशी मेला 2026, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमिपूजन
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

भोपाल में 24 अक्टूबर से सजेगा 11 दिवसीय स्वदेशी मेला 2026, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमिपूजन

‘अपनों का उत्पाद, अपनों का बाजार’ की थीम पर होगा आयोजन; स्थानीय कारीगरों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्यमियों को मिलेगा मंच (SDNA) भोपाल। भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल में 11 दिवसीय ‘स्वदेशी मेला 2026’ का आयोजन 24 अक्टूबर से 3 नवंबर तक एम.वी. ग्राउंड, मिंटो हॉल के पास किया जाएगा। मेले की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन और ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजन के आधिकारिक ले-आउट का अनावरण भी हुआ। मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्प से जुड़े लोगों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन देने के साथ नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उप...
अवधेश यादव के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह, आत्मीय मुलाकात में मिला स्नेह और मार्गदर्शन
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Politics

अवधेश यादव के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह, आत्मीय मुलाकात में मिला स्नेह और मार्गदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर अवधेश यादव ने जताया आभार, युवाओं से समाज में सकारात्मक योगदान देने का किया आह्वान उज्जैन | SDNA मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में अवधेश यादव के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान अवधेश यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद अवधेश यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह का उनके निवास पर आगमन उनके लिए विशेष और यादगार अवसर है। उन्होंने वरिष्ठ नेता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन उनके लिए अमूल्य है। अवधेश यादव ने इस अवसर पर युवाओं की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और मेहनत के बल पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। यह मुलाकात आत्मीयता और आपसी स...
उज्जैन सत्याग्रह 13वें दिन भी जारी, दिग्विजय सिंह ने पहुंचकर दिया समर्थन
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

उज्जैन सत्याग्रह 13वें दिन भी जारी, दिग्विजय सिंह ने पहुंचकर दिया समर्थन

क्रमिक अनशन का आठवां दिन; एसआईआर निरस्त करने, मताधिकार की रक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी (SDNA) उज्जैन, 18 अक्टूबर 2026। लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर उज्जैन के टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर चल रहा सत्याग्रह रविवार को 13वें दिन में पहुंच गया। वहीं, क्रमिक अनशन का आठवां दिन रहा। आंदोलन को समर्थन देने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों और आंदोलन की दिशा पर चर्चा की। सत्याग्रहियों की प्रमुख मांगों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को निरस्त करना, मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा करना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग शामिल है। आंदोलनकारियों क...
उज्जैन में शिक्षा के नए प्रकल्प को गति, महाकालपुरम के लिए 1.25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त घोषणा
Central Zone STATES, Education, Madhya Pradesh

उज्जैन में शिक्षा के नए प्रकल्प को गति, महाकालपुरम के लिए 1.25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बहुउद्देशीय महाकालपुरम प्रकल्प का भूमिपूजन, आदर्श विद्यालयों को नई पीढ़ी के संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया उज्जैन | SDNA मध्यप्रदेश में शिक्षा और संस्कार आधारित विद्यालय व्यवस्था को विस्तार देने की दिशा में उज्जैन में एक नए प्रकल्प की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को उज्जैन के जियापुरा में विद्या भारती की मानव बाल कल्याण समिति द्वारा निर्मित किए जाने वाले बहुउद्देशीय महाकालपुरम प्रकल्प का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पहले से स्वीकृत 75 लाख रुपये के अतिरिक्त 1.25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श विद्यालय नई पीढ़ी को संस्कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अनुसार, विद्यालय ऐसे स्थान हैं जहां विद्यार्थियों को सम...
इंदौर में ₹92 लाख की 19 हजार गर्भपात किट जब्त, उषा ठाकुर ने मांगी सप्लाई नेटवर्क की जांच
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में ₹92 लाख की 19 हजार गर्भपात किट जब्त, उषा ठाकुर ने मांगी सप्लाई नेटवर्क की जांच

दो गोदामों पर कार्रवाई के बाद दवाओं के भंडारण और वितरण की पड़ताल; पूर्व मंत्री ने जताई चिंता (SDNA) इंदौर। इंदौर में दो गोदामों पर कार्रवाई के दौरान करीब 19 हजार गर्भपात किट बरामद होने और उनकी अनुमानित कीमत लगभग 92 लाख रुपये बताए जाने के बाद मामला चर्चा में है। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने इस बरामदगी पर चिंता जताते हुए दवाओं के स्रोत, भंडारण और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की मांग की है। दो गोदामों से बरामद हुईं हजारों किट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में धार कोठी क्षेत्र के एक गोदाम से 10 हजार से अधिक किट और अन्य दवाएं बरामद की गईं। इसके बाद लसूड़िया मोरी क्षेत्र में दूसरे गोदाम पर कार्रवाई के दौरान 9,360 किट मिलने की जानकारी सामने आई। दोनों कार्रवाइयों में जब्त दवाओं का अनुमानित मूल्य करीब 92 लाख रुपये बताया गया है। दवाओं के स्रोत और दस्तावेज...
भिलाई में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज का प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
Central Zone STATES, Chhattisgarh

भिलाई में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज का प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

क्षमावाणी कार्यक्रम के साथ ‘पुरखौती’ पत्रिका और ‘जैन चरित्र बोध’ पुस्तक का हुआ विमोचन (SDNA) भिलाई (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज की सामाजिक एकता, पारिवारिक आत्मीयता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रिसाली, भिलाई स्थित सन्मति पैलेस में किया गया। राज्य गठन के बाद पहली बार आयोजित इस प्रांतीय स्तर के आयोजन में क्षमावाणी कार्यक्रम के साथ समाज की पारिवारिक पत्रिका ‘पुरखौती’ का विमोचन हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने सहभागिता कर आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन गोलापूर्व महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रेयांश जैन सागर, उपाध्यक्ष देवेंद्र लुहारी सागर एवं विनोद जैन कोतमा, प्रचार मंत्री तथा जैन तीर्थ रेशंदीगिरि-नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी बकस्वाहा सहि...
शरद पूर्णिमा पर 25 अक्टूबर को इंदिरा नगर में लगेगा दमा रोगियों का चिकित्सा शिविर
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

शरद पूर्णिमा पर 25 अक्टूबर को इंदिरा नगर में लगेगा दमा रोगियों का चिकित्सा शिविर

औषधियुक्त खीर वितरण और कर्णवेधन चिकित्सा से होगा उपचार, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं मरीज उज्जैन। शरद पूर्णिमा के अवसर पर इंदिरा नगर में दमा रोगियों के लिए पारंपरिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इंदिरा नगर सहयोगी मित्र मंडल एवं डॉ. प्रकाश जोशी के सौजन्य से आयोजित यह शिविर शाम 6 बजे से इंदिरा नगर स्थित एलआईजी द्वितीय, टेम्पो चौराहे के पास आयोजित होगा। शिविर संयोजक डॉ. प्रकाश जोशी के अनुसार, इस आयोजन में निर्धारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के तहत प्रातःकाल औषधियुक्त खीर का वितरण किया जाएगा। इसके लिए रोगियों को रातभर शिविर स्थल पर रुकना होगा। अगले दिन ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4 बजे खीर वितरण और सुबह 6 बजे से कर्णवेधन चिकित्सा की प्रक्रिया शुरू होगी। 29 वर्षों से जारी है आयोजन आयोजकों के अनुसार, यह चिकित्सा शिविर लगातार 29वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस...
इंदौर में सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार, ब्लैक स्पॉट सुधारने और पार्किंग व्यवस्था पर जोर
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार, ब्लैक स्पॉट सुधारने और पार्किंग व्यवस्था पर जोर

कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए निर्देश, पांच स्थानों पर पायलट आधार पर निशुल्क पार्किंग का होगा परीक्षण इंदौर, 13 अक्टूबर 2026। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क निर्माण, जंक्शन सुधार, पार्किंग प्रबंधन और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों और निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में ट्रैफिक डीसीपी राजेश त्रिपाठी, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निर्माण स्थलों पर आवागमन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता कलेक्टर ने कहा कि सड़कों, पुलों और ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण स्थलों पर डायवर्सन और सर्विस रोड की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी तथ...
1. (SDNA) आधारताल तहसील में अनियमितताओं पर कलेक्टर सख्त, तहसीलदार को नोटिस और राजस्व निरीक्षक निलंबित
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

1. (SDNA) आधारताल तहसील में अनियमितताओं पर कलेक्टर सख्त, तहसीलदार को नोटिस और राजस्व निरीक्षक निलंबित

नामांतरण प्रकरणों की जांच में सामने आई गड़बड़ी, मामलों की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय जांच दल गठित (SDNA) जबलपुर। राजस्व मामलों में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। आधारताल तहसील कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान नजूल नामांतरण प्रकरणों में अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, जबकि राजस्व निरीक्षक अंबकेश्वरधर बड़गैया को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार न्यायालय और अनुविभागीय राजस्व अधिकारी न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों तथा उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। नजूल नामांतरण से संबंधित फाइलों की जांच में पाया गया कि निर्धारित समन शुल्क जमा कराए बिना नामांतरण की कार्रवाई की जा रही थी। कुछ मामलों में मात्र एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाकर बिना अनुज्ञप...