Wednesday, November 18

क्षीरसागर में 24 घंटे तक गूंजे साईं भजन, विश्व अखंड भजन में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी महोत्सव से पूर्व उज्जैन में हुआ आयोजन; देवास और शाजापुर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी लिया भाग, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

(SDNA) विशेष समाचार

उज्जैन। श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी महोत्सव की पूर्व बेला में उज्जैन के क्षीरसागर स्थित डॉ. राजेंद्र सभागृह में 24 घंटे का विश्व अखंड भजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन के दौरान पूरा सभागृह भक्ति संगीत और साईं नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा।

अखंड भजन का शुभारंभ 14 नवंबर को शाम 6 बजे हुआ, जो 15 नवंबर की शाम 6 बजे तक लगातार 24 घंटे चला। इस दौरान विभिन्न भजन मंडलियों, बाल विकास के बच्चों, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से भजन-कीर्तन और नाम स्मरण में सहभागिता की। रात-दिन चले इस आध्यात्मिक आयोजन में भक्तों का उत्साह और समर्पण देखते ही बनता था।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

कार्यक्रम में देवास और शाजापुर समिति के भक्तजन भी विशेष रूप से उज्जैन पहुंचे। उन्होंने अखंड भजन में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भक्तिमय और सामूहिक आध्यात्मिक अनुभव का स्वरूप प्रदान किया।

विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश

श्री सत्य साई सेवा समिति के संयोजक शरद सिंह चौहान ने बताया कि विश्व अखंड भजन का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, मानव कल्याण और श्री सत्य साई बाबा के आदर्श संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। स्वामी के बताए सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा इस आयोजन के माध्यम से दी गई।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले देवास, शाजापुर सहित सभी सहयोगी भक्तों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

24 घंटे तक चले इस भक्ति आयोजन का समापन विधिवत आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।