चीन में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों की कीमत बढ़ाई, गिरती आबादी ने सरकार की चिंता बढ़ाई
बीजिंग: चीन में गिरती जनसंख्या और बढ़ती बुजुर्ग आबादी को लेकर सरकार गंभीर चिंता में है। 2024 में देश की आबादी लगातार तीसरे साल घट गई, जबकि 60 साल से ऊपर की आबादी अब 20% से अधिक हो चुकी है। इसके कारण चीन “अमीर बनने से पहले बूढ़ा” होने के खतरे का सामना कर रहा है।
जनसंख्या बढ़ाने के प्रयासों के तहत चीन की सरकार ने 1 जनवरी से कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों पर लंबे समय से लगी टैक्स छूट समाप्त कर दी है। अब इन उत्पादों पर 13% वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) लागू होगा। इस कदम का उद्देश्य लोगों को बच्चों की जन्मदर बढ़ाने के लिए प्रेरित करना और गर्भनिरोधक दवाओं की खरीदारी से रोकना है।
चीन की जन्म दर अब 1.16 प्रतिशत तक गिर चुकी है, जो जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए जरूरी 2.1 से काफी नीचे है। पिछले दशक में, 2014 में चीन की आबादी लगभग 136.8 करोड़ थी। 2016 में वन-चाइल्ड पॉलिसी समाप...










