रूस की मांग: मादुरो को तुरंत रिहा किया जाए, अमेरिका के कदम पर बंटा UNSC
न्यूयॉर्क: वेनेजुएला संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक सोमवार को बुलाई गई। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हिरासत को लेकर परिषद के सदस्य देश बंटे हुए दिखे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बैठक में चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए खतरनाक मिसाल बन सकती है।
रूस के प्रतिनिधि ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फलोरेस को तुरंत रिहा करने की मांग की। इसी तरह क्यूबा, मेक्सिको और चिली ने भी अमेरिका के कदम की आलोचना की और इसे गलत मिसाल बताया।
दूसरी ओर, अमेरिका के सहयोगी देशों जैसे अर्जेंटीना, यूके और लातविया ने अमेरिकी कार्रवाई को जायज ठह...










