Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जनप्रतिनिधि एवं स्व. सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

This slideshow requires JavaScript.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को स्व. गोविंद नारायण सिंह के जीवन से सेवा, समर्पण, ईमानदारी और नैतिकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह का सरल जीवन, जनता से सीधा संवाद और जनहित के प्रति समर्पण आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्व. गोविंद नारायण सिंह वर्ष 1967 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने और प्रशासन में जवाबदेही, पारदर्शिता तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का प्रयास किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. गोविंद नारायण सिंह प्रदेश की लोकतांत्रिक राजनीति के प्रमुख स्तंभ थे तथा स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की उस पहल की सराहना की, जिसके तहत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्षों की जयंती और पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply