Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

किसानों का कल्याण सर्वोपरि, उन्नत खेती से बढ़ेगी आय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

SDNA | जबलपुर, 25 जुलाई 2026 (सद्वार्ता)

This slideshow requires JavaScript.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में आधुनिक कृषि तकनीक एवं उन्नत खेती पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरे चरण में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शनिवार को दतिया से वर्चुअल माध्यम से खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है तथा किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

किसानों को हेलमेट वितरण बना नई पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों से दोपहिया वाहनों पर दूध, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद लेकर शहर आने-जाने वाले किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। इसे कृषक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण नवाचार बताया गया।

13 नवंबर तक सभी जिलों में होंगे कृषि महोत्सव

डॉ. यादव ने बताया कि 13 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों, योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

आधुनिक खेती अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष के तहत 16 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने के रोडमैप को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।


Leave a Reply