ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जा, पुतिन के गुरु ने रूस को 7 देशों में विस्तार की दी सलाह
मास्को: अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर अपना दावा करने के प्रयासों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वैचारिक गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने रूस को दुनिया के सात देशों में अपना प्रभाव बढ़ाने की सलाह दी है। दुगिन का कहना है कि जिस तरह अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर ग्रीनलैंड पर दबाव डाल रहा है, रूस को भी उसी तर्क को अपनाकर अपने क्षेत्रीय विस्तार को मजबूती देनी चाहिए।
दुगिन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड, वेनेजुएला और कनाडा को अमेरिकी क्षेत्र बताने वाले नक्शे जारी करने के कदम से रूस को यूरेशिया में अपने पुराने प्रभाव वाले क्षेत्रों में कदम बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने उन सात देशों का नाम लिया, जिन पर रूस को अपना प्रभाव बढ़ाने पर विचार करना चाहिए: आर्मेनिया, जॉर्जिया, अजरबैजान, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिज़स्तान।
दुगिन न...










