

उज्जैन। (SDNA)
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत जिला उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) लोकेन्द्र सिंह बैस को उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के उपलक्ष्य में थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह बैस के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इसके बाद थाना स्टाफ ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह बैस ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने अपनी पदोन्नति का श्रेय बाबा महाकाल के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि एक साधारण सिपाही से उपनिरीक्षक पद तक की उनकी यात्रा भगवान महाकाल की असीम कृपा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से संभव हो सकी।
सम्मान समारोह में थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा, प्रधान आरक्षक दिनेश चौहान, प्रवीण जाट, सुनील भदौरिया, नवदीप भट्ट, दीपांशु, महेन्द्र, श्याम सहित थाना जीवाजीगंज का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।


