पाकिस्तान की ‘मरणासन्न’ स्टील मिल में रूस देगा नई जान, भारत के करीबी रूस-पाक रिश्तों में बदलाव का संकेत
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान की स्टील इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने का बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) को फिर से चालू करने के लिए रूस के साथ समझौता किया गया है, और 2027 से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। यह कदम पाकिस्तान-रूस के रिश्तों में हालिया सुधार को दर्शाता है और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है, क्योंकि रूस पारंपरिक रूप से भारत का करीबी सहयोगी माना जाता है।
पाकिस्तानी पब्लिक अकाउंट कमेटी ने बताया कि रूस की ओर से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। नवंबर 2025 में दोनों देशों की इंटर-गवर्नमेंट कमीशन ने पाकिस्तान स्टील मिल्स को पुनः चालू करने के लिए दूसरा प्रोटोकॉल साइन किया था। रूसी फर्म इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग LLC ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा कर मिल का तकनीकी ऑडिट भी किया।
स्टील मिल का महत्व...









