बांग्लादेश में चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों पर बढ़े हमले, हिंदू समुदाय सबसे अधिक निशाने पर
ढाका: बांग्लादेश में 12 फरवरी को प्रस्तावित आम चुनाव से पहले देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं तेज हो गई हैं। हालिया महीनों में कई हिंदुओं की हत्या और हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।
हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की शुरुआत अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद देखी गई थी, लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद इन घटनाओं में तेजी आई है। दिसंबर में दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या ने हालात की भयावहता को उजागर किया था। कथित तौर पर पैगंबर के अपमान के आरोप में भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था।
अब बांग्लादेश के एक चुनावी उम्मीदवार ने स्वीकार किया है कि कुछ राजनीतिक ताकतें चुनावी लाभ के लिए सांप्रदायिक हिंसा को रणनीति के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। खुफिया रिपोर्...










