ट्रंप का बड़ा दावा: ग्रीनलैंड में अमेरिका को मिली पूरी पहुंच, नाटो डील में स्वतंत्र नियंत्रण
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो के साथ ग्रीनलैंड को लेकर बनाए गए फ्रेमवर्क डील में अमेरिका को इस आर्कटिक द्वीप पर पूरी पहुंच मिल गई है। ट्रंप ने इसे बेहद उदार डील करार देते हुए कहा कि अमेरिका के पास वही करने की क्षमता होनी चाहिए जो वह चाहे।
इससे पहले ट्रंप ने दावोस में यह स्पष्ट किया था कि वे ग्रीनलैंड पर मिलिट्री फोर्स का इस्तेमाल करने से नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने द्वीप पर अमेरिकी नियंत्रण और वहां की पहुंच को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। उनका कहना था कि यह आधार गोल्डेन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए भी उपयोगी होगा।
ग्रीनलैंड में अमेरिकी पहुंच का दांवफॉक्स बिजनेस से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "अभी डील की डिटेल्स पर चर्चा चल रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि यह पूरी पहुंच है।" वहीं, ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने सैन्...










