“Stranger Things Season 5 का फिनाले: क्या खत्म हुआ है सीरीज या आएगा Season 6?”
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के फिनाले एपिसोड के साथ ही एक दशक से चली आ रही इस कहानी का समापन हो गया है। 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुए इस दो घंटे के एपिसोड ने दुनियाभर के फैंस को एक साथ जोड़ा, लेकिन इसके बाद एक बड़ा सवाल सबके दिमाग में उठा—क्या यह सीरीज का आखिरी सीजन है?
डफर ब्रदर्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का अगला सीजन नहीं आएगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हॉकिन्स की दुनिया खत्म हो गई है। इसके बजाय, 'स्ट्रेंजर थिंग्स यूनिवर्स' के तहत अब नए स्पिन-ऑफ शोज का आगाज होगा।
क्या आएगा 'Stranger Things Season 6'?
'स्ट्रेंजर थिंग्स' के फिनाले के बाद फैंस को उम्मीद थी कि सीरीज का अगला सीजन आएगा, लेकिन डफर ब्रदर्स ने इस पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'सीजन 5' की कहानी यहीं खत्म हो रही है, लेकिन इसे एक...










