हनीमून से हत्या: मेरठ के सौरभ हत्याकांड की खौफनाक सच्चाई अब OTT पर
उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया सौरभ हत्याकांड देश की उन घटनाओं में शुमार है, जिसने रिश्तों, भरोसे और विवाह संस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। पति की निर्मम हत्या कर शव को नीले ड्रम में छिपाने वाली पत्नी की यह कहानी आज भी लोगों को सिहरन से भर देती है। अब इसी दिल दहला देने वाले मामले पर आधारित एक नई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज ‘हनीमून से हत्या’ OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है।
सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री
ZEE5 की यह ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज सौरभ हत्याकांड को केंद्र में रखते हुए उन मामलों की पड़ताल करती है, जिनमें पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की। ‘हनीमून से हत्या’ केवल अपराध की कहानी नहीं कहती, बल्कि उन मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कारणों को भी उजागर करती है, जो एक सामान्य दिखने वाले रिश्ते को हिंसा की हद तक ले जाते हैं।
9 जनवरी से ...










