‘धुरंधर’ का नया वर्जन रिलीज, IB मंत्रालय की सिफारिश के बाद हटाए गए 2 शब्द और एक डायलॉग
आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब इसे संशोधित वर्जन के साथ फिर से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। खबरों के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (IB मंत्रालय) की सिफारिश के बाद फिल्म में दो शब्दों को म्यूट किया गया और एक डायलॉग में बदलाव किया गया है।
फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है। 'धुरंधर' ने 'पठान', 'जवान', 'छवा' समेत कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान खींचा। हालांकि, फिल्म में कुछ राजनीतिक कंटेंट को लेकर विवाद भी उठे।
सूत्रों के अनुसार, 31 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों को ईमेल भेजकर फिल्म के नए वर्जन की सूचना दी गई। नए वर्जन में हटाए गए शब्दों में 'बलूच' भी शामिल है। सिनेमाघरों को फिल्म का अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करने और 1 जनवरी, 2026 से दिखाने के निर्देश...










