अरशद वारसी के बयान से आहत प्रियदर्शन, बोले—‘रिलीज के बाद फोन कर कहा था थैंक यू’
नई दिल्ली। साल 2004 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘हलचल’ को लेकर अभिनेता अरशद वारसी के हालिया बयान पर अब फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अरशद द्वारा फिल्म को लेकर जताई गई नाराजगी से प्रियदर्शन खुद को बेहद आहत और निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता के बयान ने उन्हें सदमे में डाल दिया है।
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने दावा किया था कि फिल्म ‘हलचल’ में उनके साथ धोखा हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘हेरा फेरी’ में अक्षय कुमार जैसे रोल का भरोसा दिलाकर फिल्म साइन कराई गई थी, लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद अनुभव काफी खराब रहा। अरशद ने यह भी कहा कि फिल्म उनके लिए एक “बुरा एक्सपीरियंस” साबित हुई।
प्रियदर्शन बोले—‘यह सुनकर बहुत दुख हुआ’
अरशद के इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियदर्शन ने ‘मिडडे’ से बातचीत में कहा,
“जब मैंने ...










