जरीना वहाब ने बताई तेलुगू फिल्मों में आने की वजह: कहा– हिंदी सिनेमा में परिवार मर गया
दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही एक्ट्रेस जरीना वहाब इन दिनों अपनी नई तेलुगू फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जरीना ने हिंदी सिनेमा और साउथ फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।
साउथ सिनेमा की ओर रुख
जरीना ने कहा कि वह लंबे समय से तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करना चाहती थीं, लेकिन सही प्रोजेक्ट का इंतजार था। उन्होंने बताया, “मैं 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हूं। मैंने मलयाली और तमिल फिल्मों में काम किया है, लेकिन ‘द राजा साब’ से मुझे बहुत नाम और पब्लिसिटी मिली है।”
हिंदी सिनेमा में फैमिली की कमी
जरीना वहाब ने हिंदी सिनेमा की तुलना में साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में परिवार के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “हिंदी सिनेमा में फैमिली मर गई है। वहां फिल्मों में परिवार की वो मजबूत और गहरी जड़ें नहीं दिखा...










