Friday, July 24

Entertainment

BB19 सक्सेस पार्टी: तान्या मित्तल बनीं ‘अबला नारी’, रोते हुए सुनाई अपनी दुखभरी कहानी
Entertainment

BB19 सक्सेस पार्टी: तान्या मित्तल बनीं ‘अबला नारी’, रोते हुए सुनाई अपनी दुखभरी कहानी

दुबई: ‘बिग बॉस सीजन 19’ की सक्सेस पार्टी दुबई में डैन्यूब प्रॉपर्टीज की ओर से आयोजित की गई। शो खत्म हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन कंटेस्टेंट्स और फैंस के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है। इस इवेंट में सभी कंटेस्टेंट्स एयरपोर्ट से रवाना हुए। तान्या मित्तल अपनी कार से पहुंचीं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स बस में सवार होकर पहुंचे। पार्टी और एंटरटेनमेंट की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तान्या ने इस अवसर पर अपने घर में हुए अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “घर में मेरी छोटी-छोटी बातों पर 17 लोग मिलकर मजाक उड़ा रहे थे। उस समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं खुद को उस स्थिति से दूर रखना चाहती थी। लेकिन आज मैं केवल अच्छी यादें लेकर बाहर जा रही हूं।” उन्होंने दुबई में इवेंट के दौरान अपनी भावनाओं का इज़हार करते हुए कहा, “मैंने बहुत लंबी अग्निपरीक्षा दी है। 16 लोग आपके ख...
‘बॉर्डर 2’ पाकिस्तान में कब रिलीज होगी? वरुण धवन ने दिया मज़ेदार जवाब
Entertainment

‘बॉर्डर 2’ पाकिस्तान में कब रिलीज होगी? वरुण धवन ने दिया मज़ेदार जवाब

नई दिल्ली: भारत-पाक युद्ध 1971 पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और देशभक्ति की लहर फिर से छा जाएगी। इसी बीच, एक पाकिस्तानी यूजर ने अभिनेता वरुण धवन से सवाल किया कि फिल्म पाकिस्तान में कब रिलीज होगी। वरुण धवन ने मज़ेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “‘बॉर्डर 2’ साल 1971 के युद्ध और उससे जुड़ी कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। मुझे यकीन है कि सनी सर के पाकिस्तान में भी बहुत फैन हैं।” इस जवाब से उन्होंने यह हिंट भी दी कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो सकती है या नहीं, और साथ ही सनी देओल की वहां की लोकप्रियता की ओर इशारा किया। फिल्म में वरुण धवन अहम भूमिका में हैं। उनके अलावा सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, आन्या सिंह भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर...
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के दो दिन पहले कानूनी पचड़े में फंसी
Entertainment

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के दो दिन पहले कानूनी पचड़े में फंसी

मद्रास: थलपति विजय की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ को अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने के कारण मामला मद्रास हाईकोर्ट तक पहुँच गया है। प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस ने अदालत में याचिका दायर कर बोर्ड से फौरन सर्टिफिकेट जारी करने का अनुरोध किया है। मद्रास हाईकोर्ट ने 6 जनवरी को कहा कि वह याचिका पर अगली सुनवाई 7 जनवरी को करेगा। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ है और इसे दिसंबर 2025 में ही सेंसर बोर्ड को सब्मिट किया गया था। बोर्ड ने कुछ सीन और डायलॉग संशोधित करने के सुझाव दिए थे, जिन्हें मेकर्स ने मान लिया। इसके बाद बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के लिए सही पाया। हालांकि, एक शिकायत के आधार पर फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया। शिकायत में दावा किया गया कि फिल्म धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाती...
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से मिले अमिताभ बच्चन, इशारों में मजेदार पल
Entertainment

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से मिले अमिताभ बच्चन, इशारों में मजेदार पल

    क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड का परिचय अमिताभ बच्चन से करवा रहे हैं और तीनों मिलकर हंस पड़े।   यह मौका था ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ इवेंट का, जो बीती रात मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। नीता अंबानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।   वीडियो की खास बातें: हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा हाथ में हाथ डालकर इवेंट में पहुंचे। हार्दिक ने अमिताभ बच्चन से महिका का परिचय कराया। बिग बी ने महिका से हाथ मिलाकर अभिवादन किया और हार्दिक की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहा, जिससे सभी ने हंसी में पल बिताया।   पपाराजी का विवादित वीडियो: क्रिसमस के दौरान भी हार्दिक और महिका का ए...
TVF की नई वेब सीरीज ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ का टीजर रिलीज, भारत के चांद तक के सफर की अनकही कहानी
Entertainment

TVF की नई वेब सीरीज ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ का टीजर रिलीज, भारत के चांद तक के सफर की अनकही कहानी

      टीवीएफ (The Viral Fever) इस बार एक अलग और प्रेरणादायक वेब सीरीज लेकर आ रहा है। इसका नाम है ‘स्पेस जेन चंद्रयान’, जो भारत के चांद तक पहुँचने के मुश्किल सफर और उन वैज्ञानिकों की अनकही कहानी दिखाती है, जिन्होंने देश के सपनों को इतिहास में बदल दिया।   टीजर की खास बातें: टीजर में दिखाया गया है कि भारत ने लिमिटेड रिसोर्स के बावजूद चंद्रयान मिशन को सफल बनाया। इसके दौरान वैज्ञानिकों को विफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन अंत में भारत को स्पेस पावर के रूप में स्थापित किया गया। इस वीडियो में नकुल मेहता, श्रिया सरन, प्रकाश बेलावाड़ी और सौरभ द्विवेदी जैसे कलाकार नजर आए।   मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए लिखा: “चांद तक का सफर आसान नहीं था, पर भारत के लिए नामुमकिन भी नहीं था। उन वैज्ञानिकों की अनकही कहानी देखिए, जिन्होंने भारत के सपनों को इतिहास में बदल दिया।”   ...
ऑस्कर रेस में आगे बढ़ी ‘होमबाउंड’, ताली नहीं, अब खुद की छाती पीटने का समय
Entertainment

ऑस्कर रेस में आगे बढ़ी ‘होमबाउंड’, ताली नहीं, अब खुद की छाती पीटने का समय

      नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’ ऑस्कर की रेस में एक कदम आगे बढ़ गई है। यह भारत की अकेली दावेदार फिल्म अब ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में वोटिंग के अगले राउंड में शॉर्टलिस्ट 15 फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि फाइनल नॉमिनेशन का इंतजार है, लेकिन इससे भारत की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।   फिल्म को इस राउंड में शामिल करने की घोषणा एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सोमवार को की। इसके साथ ही दुनियाभर की 14 अन्य फिल्में भी इस कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई हैं। इनमें अर्जेंटीना की ‘बेलन’, ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’, फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, जर्मनी की ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’, इराक की ‘द प्रेसिडेंट्स केक’, जापान की ‘कोकुहो’, जॉर्डन की ‘ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू’, नॉर्वे की ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’, फिलिस्तीन की ‘फिलिस्तीन 36’, दक्षिण कोरिया की ‘नो अदर चॉइस’, स्पे...
‘राहु केतु’ का ट्रेलर रिलीज, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी ने मचाया धमाल
Entertainment

‘राहु केतु’ का ट्रेलर रिलीज, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी ने मचाया धमाल

        पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए हैं। फैंस का कहना है कि यह फिल्म थिएटर्स में देखने लायक है।   फिल्म ‘फुकरे’ और ‘फुकरे 2’ जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों के बाद पुलकित-वरुण की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने लौट रही है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ संदेश भी है। ट्रेलर में सिस्टम के हालातों पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज भी कसा गया है।   ट्रेलर की शुरुआत में पीयूष मिश्रा की आवाज सुनाई देती है, जो दो दोस्तों के बारे में बताते हैं, जो जहां जाते हैं, वहां मुसीबतें अपने आप पहुंच जाती हैं। इसी वजह से इन दोनों को ‘राहु और केतु’ कहा जाता है। ट्रेलर 3 मिनट 7 सेकेंड लंबा है और इसके दौरान हंसी के पल लगातार दिखाई देते हैं।   दर्शकों का रिएक्शन: ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिय...
‘द राजा साब’ के 2 सीन पर CBFC ने चलाई कैंची, फिल्म को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट
Entertainment

‘द राजा साब’ के 2 सीन पर CBFC ने चलाई कैंची, फिल्म को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

    प्रभास, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी स्टारर 'द राजा साब' को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म के दो सीन में कटौती की गई है।   कटौती का विवरण   रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के फर्श पर खून धोने वाले सीन को ब्लैक एंड व्हाइट में बदल दिया गया। वहीं, एक सीन जिसमें किरदार का सिर कलम होता है, उसे 4 सेकंड छोटा कर फ्लैश विजुअल्स में कन्वर्ट किया गया। इसके अलावा फिल्म के सभी डायलॉग्स और रोमांटिक सीन बिना किसी बदलाव के हैं।   फिल्म की लंबाई और रिलीज   कटौती के बाद फिल्म की अंतिम लंबाई 189 मिनट यानी लगभग 3 घंटे 9 मिनट है। फिल्म 9 जनवरी को पैन इंडिया रिलीज होगी और हिंदी सहित पांच भाषाओं में थिएटर में दिखाई जाएगी।   क्लैश की संभावना   हालांकि सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद भी मेकर्स को राहत न...
OTT पर अचानक ट्रेंड हो रही 2 साल पुरानी फिल्म ‘भगवंत केसरी’, IMDb रेटिंग सिर्फ 5.8 लेकिन दर्शकों की होड़
Entertainment

OTT पर अचानक ट्रेंड हो रही 2 साल पुरानी फिल्म ‘भगवंत केसरी’, IMDb रेटिंग सिर्फ 5.8 लेकिन दर्शकों की होड़

    बीते 48 घंटों से OTT प्लेटफॉर्म्स पर दो साल पुरानी तेलुगू एक्शन-ड्रामा फिल्म 'भगवंत केसरी' अचानक ट्रेंड कर रही है। Prime Video और JioHotstar पर उपलब्ध इस फिल्म को दर्शक बड़े पैमाने पर देख रहे हैं, जबकि इसकी IMDb रेटिंग केवल 5.8 है।   फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, 'पुष्पा 2' फेम श्रीलीला, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल नजर आए हैं। 2023 में 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 84.78 करोड़ और वर्ल्डवाइड 114.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।   OTT पर ट्रेंड होने की वजह   'भगवंत केसरी' के अचानक ट्रेंड होने का कारण है थलपति विजय की नई फिल्म 'जन नायकन'। विजय की यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। चर्चा है कि 'जन नायकन' की कहानी 'भगवंत केसरी' से प्रेरित है। हालांकि डायरेक्टर ने इसे ओरिजनल कहानी बताया है, लेकिन विजय के फैंस इसे लेकर उत...
फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक अनुभव
Entertainment

फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक अनुभव

  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपना एक मजेदार और रोमांचक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह पहली बार क्लिफ जंपिंग करती नजर आईं। वीडियो में फातिमा ऊँची पहाड़ी से नदी में छलांग लगाती दिख रही हैं।   इस अनुभव के बारे में फातिमा ने लिखा, “छलांग लगाने से पहले किनारे पर खड़े होकर हिम्मत जुटाने में पूरे 20 मिनट लगे। आखिरकार मैंने फैसला किया और कूद गई।”   उन्होंने बताया कि पानी से टकराने से ठीक पहले का पल बेहद लंबा और डरावना लगता है। पेट में अजीब सी घबराहट और डर होता है, लेकिन उसी कुछ सेकंड में डर धीरे-धीरे जोश में बदल गया। फातिमा ने कहा, “पहली छलांग के बाद मन का डर खुद-ब-खुद खत्म हो गया। दरअसल डर छलांग लगाने से नहीं, बल्कि दिमाग में बनाई गई कहानियों से होता है। हमें बस एक बार छलांग लगाने की जरूरत है।”   उनके इस साहसिक कदम की फैंस ने सोशल...