एक फिल्म से मिली शोहरत, फिर बॉलीवुड को अलविदा: अरबपति उद्योगपति की जीवनसंगिनी बनीं गायत्री जोशी
मुंबई।
बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, लेकिन कुछ ही ऐसे हैं जिन्होंने शिखर पर पहुंचकर खुद ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं गायत्री जोशी, जिन्होंने महज एक फिल्म में काम किया और फिर हमेशा के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
गायत्री जोशी ने साल 2004 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेश’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन गायत्री की सादगी, अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। पहली ही फिल्म से वह चर्चा में आ गईं और उन्हें फिल्मों के कई प्रस्ताव भी मिले, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अभिनय जारी नहीं रखा।
मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर
गायत्री जोशी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई नामी विज्ञापनों में काम किया, जिनमें एक विज्ञापन शाहरुख खान के साथ भी था। इसके अ...









