‘टॉक्सिक’ टीजर ने मचाया तहलका, राम गोपाल वर्मा हुए गीतू मोहनदास के फैन
साउथ स्टार यश के 40वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर रिलीज किया गया। इस पहली झलक ने दर्शकों के होश उड़ा दिए और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।
फिल्म के डायरेक्टर गीतू मोहनदास की तारीफ में खुद फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कसीदे पढ़े। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
"यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर देखने के बाद मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। कोई भी मेल डायरेक्टर इस महिला के सामने मर्द नहीं है। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने यह फिल्म डायरेक्ट की है।"
टीजर में यश को राया के किरदार में दिखाया गया है, जो एक तेजतर्रार गैंगस्टर है। टीजर की शुरुआत अंतिम संस्कार की сцेन से होती है, जहां परिवार का मुखिया अपने आदमियों को इलाके की सुरक्षा के लिए आदेश देता है। तभी एक कार कब्रिस्...










