Friday, July 24

Entertainment

‘ये रिश्ता..’ की नविका कोटिया ने की सगाई, कड़कती ठंड में बर्फ के बीच मिला रोमांटिक प्रपोजल
Entertainment

‘ये रिश्ता..’ की नविका कोटिया ने की सगाई, कड़कती ठंड में बर्फ के बीच मिला रोमांटिक प्रपोजल

मुंबई: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस नविका कोटिया ने अपने बॉयफ्रेंड माजेन मोदी के साथ सगाई कर ली है। यह एक अरेंज्ड मैरेज है, जिसे दोनों परिवारों ने तय किया। सगाई की यह प्राइवेट सेरेमनी नविका के लिए अब तक की सबसे खास और रोमांटिक घटना रही। 9 जनवरी, 2026 को नविका ने अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत प्रपोजल वीडियो शेयर किया। वीडियो में नविका गुलाबी ड्रेस और आंखों पर पट्टी बांधे नजर आ रही थीं, जबकि माजेन काले सूट में दिखाई दिए। बर्फ से ढके पहाड़ी इलाके में माजेन ने घुटनों पर बैठकर नविका को प्रपोज किया। लाल गुलाब, शैम्पेन और केक पर लिखा संदेश ‘नविका, मैं तुमसे प्यार करता हूं’ ने इस पल को और रोमांटिक बना दिया। सगाई से पहले नविका और माजेन ने गुड़ धना की रस्म अदा की, जो जैन धर्म की एक पारंपरिक रस्म है। नविका ने बताया कि यह रस्म पुणे स्थित माजेन के घर पर बहुत...
VIDEO: थिएटर में प्रभास के फैंस ने लगाई आग, ‘द राजा साब’ की स्क्रीनिंग में मच गया कोहराम
Entertainment

VIDEO: थिएटर में प्रभास के फैंस ने लगाई आग, ‘द राजा साब’ की स्क्रीनिंग में मच गया कोहराम

ओडिशा: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की हालिया स्क्रीनिंग के दौरान उनके फैंस ने ऐसा करतब किया कि थिएटर में कोहराम मच गया। शुक्र है कि बड़ा हादसा टल गया। फैंस ने थिएटर में कागज और घास-फूंस जला दिए, जिससे आग फैल गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया और यूजर्स ने फैंस की इस हरकत की जमकर आलोचना की। फिल्म 9 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई और फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया। हालांकि, ओडिशा के अशोक थिएटर में कुछ फैंस ने उत्साह में कन्फेटी यानी रंगीन कागज जला दिए, जिससे आग लग गई। फैंस खुशी से झूम उठे, लेकिन अन्य लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और सुरक्षा पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की हरकत न सिर्फ सिनेमा के अनुभव को बर्बाद करती है, बल्कि प्रभास के नाम को भी नुकसान पहुंचा सकती है। एक यूजर ने लिखा, “ये है प्रभास के फैंस की नासमझी। आपको ऐसा नही...
‘तारक मेहता..’ के अब्दुल शरद सांकला ने बताया दयाबेन की वापसी का सच, याद किए साढ़े साती वाले दिन
Entertainment

‘तारक मेहता..’ के अब्दुल शरद सांकला ने बताया दयाबेन की वापसी का सच, याद किए साढ़े साती वाले दिन

मुंबई: लंबे समय तक टीवी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद सांकला ने हाल ही में अपने जीवन के संघर्ष और दयाबेन की वापसी को लेकर खुलासे किए। शरद ने पॉडकास्ट ‘द आवारा मुसाफिर’ में बताया कि उनके करियर का सबसे कठिन दौर लगभग सात साल तक चला, जब उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, “उस समय इंडस्ट्री में छोटे-मोटे रोल्स ही मिलते थे। मैं लगभग सात-आठ साल तक बिना काम के था और आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। उस दौर को आप मेरी ‘साढ़े साती’ कह सकते हैं।” शरद ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय वरिष्ठ कलाकारों की सक्रियता और बदलते इंडस्ट्री ट्रेंड के कारण उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए। उन्होंने यह भी बताया कि सनी देओल ने उन्हें एक महत्वपूर्ण मौका दिया, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। दयाबेन की वा...
कृति सेनन ने बहन की हल्दी में लगाई आग, भोजपुरी गानों पर किया धमाल
Entertainment

कृति सेनन ने बहन की हल्दी में लगाई आग, भोजपुरी गानों पर किया धमाल

उदयपुर: सिंगर स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी की रस्में जोरों पर हैं। शादी से पहले हल्दी और संगीत के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। खास बात यह रही कि नूपुर की बहन कृति सेनन ने डांस फ्लोर पर ऐसा जलवा दिखाया कि पूरा समारोह एक नई ऊर्जा से भर गया। हल्दी के दौरान कृति सेनन ने अपनी बहन के साथ कदम से कदम मिलाकर शानदार डांस किया। उनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति और वरुण ने भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर देसी अंदाज में धमाल मचाया। उनके लटके-झटके और ठुमकों ने दुल्हन नूपुर सेनन और दूल्हा स्टेबिन बेन दोनों को बेहद खुश कर दिया। संगीत फंक्शन में दुल्हा-दुल्हन भी गानों पर जमकर नाचे। एक वीडियो में दोनों ने ‘गल्लां गुड़िया’ गाने पर साथ डांस किया, तो वहीं कृति अपनी सहेलियों के साथ ‘सजनजी वारी वारी’ पर मस्ती करती ...
मूवी रिव्यू: लालो – श्रीकृष्ण सदा सहायते एक प्रेरक गुजराती फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज
Entertainment

मूवी रिव्यू: लालो – श्रीकृष्ण सदा सहायते एक प्रेरक गुजराती फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज

मुंबई। गुजराती सिनेमा की चर्चित फिल्म 'लालो: श्रीकृष्ण सदा सहायते' अब हिंदी दर्शकों के लिए भी उपलब्ध हो गई है। करन जोशी, रीवा रच और श्रुहद गोस्वामी की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म पिछले साल 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली गुजराती फिल्म बनी थी। अब इसका हिंदी डब वर्जन शुक्रवार, 9 जनवरी को रिलीज हो चुका है। कहानी फिल्म में लालजी धनसुख परमार उर्फ लालो (करन जोशी) एक ऑटो ड्राइवर हैं। वह अपनी पत्नी तुलसी (रीवा रच) और बेटी के साथ जूनागढ़ में रहते हैं। अपनी बेटी का एक्सिडेंट होने पर लालो 5 लाख रुपये उधार लेता है और इस घटना के बाद शराब पीने की आदत में फंस जाता है। फिल्म में कहानी एक और लालो (श्रुहद गोस्वामी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जूनागढ़ घूमते समय लालो के ऑटो में सवारी करता है और उसे अपनी गलतियों का एहसास कराता है। इसके बाद लालो एक फॉर्महाउस में दुर्घटना का शिकार हो जाता है और उसे अप...
‘तू या मैं’ का टीजर हुआ रिलीज, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी में रोमांच और खतरे की झलक
Entertainment

‘तू या मैं’ का टीजर हुआ रिलीज, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी में रोमांच और खतरे की झलक

मुंबई। बेजॉय नाम्बियार और आनंद एल राय की आने वाली सर्वाइवल थ्रिलर 'तू या मैं' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर की शुरुआत खूबसूरत विजुअल्स और हल्के-फुल्के रोमांस के साथ होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह खौफनाक और रोमांचक मोड़ ले लेती है। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग तरह के कंटेंट क्रिएटर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। एक मजेदार डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए दोनों का साथ बनता है, लेकिन अचानक एक खूंखार मगरमच्छ की एंट्री से उनकी मजेदार यात्रा सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है। टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। बेजॉय नाम्बियार की यह फिल्म पारंपरिक कहानियों से हटकर रोमांस, रोमांच और खतरे का मिश्रण पेश करती है। टीजर में नाम्बियार की शैलीगत गहराई और अलग तरह का जॉनर एक्सपेरिमेंट देखने को मिलता है। फिल्...
‘ओ रोमियो’ पोस्टर रिलीज: शाहिद कपूर का खूंखार अवतार, फैंस बोले – कबीर सिंह का बाप आ गया
Entertainment

‘ओ रोमियो’ पोस्टर रिलीज: शाहिद कपूर का खूंखार अवतार, फैंस बोले – कबीर सिंह का बाप आ गया

मुंबई. फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज और अभिनेता शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। पोस्टर में शाहिद कपूर खून से लथपथ और गुस्से भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो उनकी भूमिका की हिंसक और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। फैंस का कहना है कि शाहिद का यह लुक ‘कबीर सिंह’ के आगे भी भारी पड़ने वाला है। विशाल भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ओ रोमियो की खुशबू उड़ेगी इस वैलेंटाइन।” पोस्टर में शाहिद का खून सना चेहरा, तीव्र नजर और गुस्से से भरा एक्सप्रेशन दर्शकों को इस किरदार की गहराई और उसके भावनात्मक संघर्ष का अहसास कराता है। शाहिद और विशाल की जोड़ी का जादू ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘मकबूल’ जैसी सफल फिल्में दी हैं। इस जोड़ी के न...
‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की भूमिका पर ट्रोलिंग, प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने आलोचकों को बताया राष्ट्रविरोधी
Entertainment

‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की भूमिका पर ट्रोलिंग, प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने आलोचकों को बताया राष्ट्रविरोधी

मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना ‘संदेशे आते हैं’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गया है। जहां एक ओर 90 के दशक के इस लोकप्रिय देशभक्ति गीत की नई प्रस्तुति ने दर्शकों में भावनाएं जगाईं, वहीं दूसरी ओर अभिनेता वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना और ट्रोलिंग शुरू हो गई। कई यूजर्स का कहना है कि वरुण धवन इस गाने में अपने पहले के हल्के-फुल्के किरदारों, जैसे ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘जुड़वां 2’, से बाहर नहीं निकल पाए हैं। उनके फेशियल एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर मीम्स और मज़ाक उड़ाया जा रहा है। प्रोड्यूसर निधि दत्ता का करारा जवाब बढ़ती आलोचनाओं के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता खुलकर वरुण धवन के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट री-शेयर करते हुए ट्रोल करने वालों पर त...
गोवा से ईशा मालवीय की दिलकश अदाओं ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, बैठने के अंदाज़ पर रॉकी जायसवाल का मज़ेदार कमेंट
Entertainment

गोवा से ईशा मालवीय की दिलकश अदाओं ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, बैठने के अंदाज़ पर रॉकी जायसवाल का मज़ेदार कमेंट

मुंबई। टीवी और रियलिटी शोज़ से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं अभिनेत्री ईशा मालवीय इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गोवा वेकेशन से शेयर की गई उनकी हालिया तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। सफेद रंग के ऑफ-शोल्डर गाउन में ईशा का अंदाज़ इतना दिलकश है कि फैंस ही नहीं, सेलेब्स भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। ईशा मालवीय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा से कुल छह तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह कभी खड़े होकर तो कभी बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में बैठकर पोज़ देती नजर आ रही हैं। समुद्र किनारे और खुले आसमान के बीच उनका यह ग्लैमरस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बैठने के अंदाज़ पर रॉकी जायसवाल की चुटकी ईशा की तस्वीरों पर जहां फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं हिना खान के पति रॉकी जायसवाल का एक मज़ेदार कमेंट खासा चर्चा में है। ईशा के बैठने के अनोखे अंदाज़ को देखते हुए रॉकी जायसवाल ने कमे...
₹30 लाख में बनी फिल्म ने रचा इतिहास, 54 करोड़ की कमाई के बावजूद नहीं मिला सम्मान
Entertainment

₹30 लाख में बनी फिल्म ने रचा इतिहास, 54 करोड़ की कमाई के बावजूद नहीं मिला सम्मान

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय सिनेमा अकादमी (INCA) के शुभारंभ समारोह में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक अहम और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके करियर की एक शुरुआती भोजपुरी फिल्म महज 30 लाख रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन उसने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की। इसके बावजूद उस फिल्म के निर्देशक और लेखक को आज तक कोई बड़ा पुरस्कार नहीं मिला। मनोज तिवारी ने मंच से कहा, “मेरी एक भोजपुरी फिल्म 30 लाख रुपये में बनी थी और उसने 54 करोड़ रुपये का कारोबार किया, लेकिन न तो निर्देशक को और न ही लेखक को कोई अवॉर्ड मिला। ऐसे मंचों की जरूरत है, जहां क्षेत्रीय सिनेमा के योगदान को सही पहचान और सम्मान मिल सके।” ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ की हो रही है चर्चा मनोज तिवारी के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि वह 2003 में रिलीज ह...