अमिताभ बच्चन सूरत में फैंस की भीड़ में फंसे, बंगले का कांच टूटा
सूरत। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में सूरत पहुंचे और इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन के उद्घाटन में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट से निकलकर एक बड़े बिजनेसमैन के बंगले की ओर जाते समय अमिताभ को भारी फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान कुछ बेकाबू फैंस ने बंगले का कांच तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन चारों ओर से फैंस की भीड़ में फंसे हुए हैं। पुलिस सुरक्षा में उन्हें रास्ता दिलाने की पूरी कोशिश करती दिखी, लेकिन हालात पूरी तरह धक्कामुक्की वाले बने।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने फैंस की इस हरकत पर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “उन्हें प्लीज अकेला छोड़ दो, वो 83 साल के हैं।”, जबकि दूसरे ने कहा, “एक्टर होने के साथ-साथ इंसान भी हैं, प्लीज ऐसा मत करो।”
यह पहली बार नहीं है जब सेलिब्रिटीज को इस तरह की स्थिति का सामना करन...










