सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप ने लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ, सभी देशों पर लागू
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के कुछ घंटे बाद बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत दुनिया के सभी देशों से अमेरिका में आने वाले सामानों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रंप ने बताया कि यह टैरिफ तुरंत लागू हो गया है और पुराने टैरिफ के अलावा अतिरिक्त शुल्क के रूप में काम करेगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने ओवल ऑफिस से सभी देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लागू किया।" वाइट हाउस के आधिकारिक हैंडल से भी इसकी जानकारी साझा की गई।
सुप्रीम कोर्ट से झटका और ट्रंप की प्रतिक्रिया
इससे पहले कंजरवेटिव प्रभाव वाले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया था कि ट्रंप ने टैरिफ के लिए राष्ट्रपति अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कोर...









