बांग्लादेश में तुर्की की नई चाल! तारिक रहमान की ताजपोशी के बाद ‘चुपचाप’ ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे बिलाल
ढाका। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद तुर्की ने अपनी रणनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के बेटे बिलाल एर्दोगन का अचानक और बिना पूर्व सूचना के ढाका पहुंचना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि बिलाल एर्दोगन बुधवार सुबह एक निजी विमान से ढाका पहुंचे। यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि तारिक रहमान के शपथ समारोह को 24 घंटे भी नहीं बीते थे और इस यात्रा की जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि तुर्की बांग्लादेश की नई सरकार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है और ढाका में प्रभाव बढ़ाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है।
तुर्की की बढ़ती पैठ पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार अगस्त 2024 में जब बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी थी, त...










