ईरान में संकट का हल खामेनेई के हटने से ही संभव, सऊदी शाही परिवार का दावा
तेल अवीव: ईरान में इस साल के आरंभ से लगातार उथल-पुथल देखी जा रही है। घरेलू मोर्चे पर अली खामेनेई के शासन का विरोध और अमेरिका के हमले का खतरा तेहरान को लगातार परेशान कर रहा है। इस बीच, सऊदी अरब की नजरें भी ईरान की घटनाओं पर टिकी हुई हैं।
इज़राइली मीडिया N12 की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी शाही परिवार के एक सूत्र ने कहा है कि ईरान में स्थायी समाधान तभी संभव है जब सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सत्ता से हटाया जाए और नई सरकार बनाई जाए। रियाद का मानना है कि खामेनेई के बने रहने पर तेहरान में चीजें कभी स्थिर नहीं होंगी।
सऊदी सूत्र की राय
स्रोत ने बताया, "ईरान में सीमित सैन्य कार्रवाई कोई स्थायी हल नहीं दे सकती। खामेनेई शासन के ढांचे को धीरे-धीरे खत्म करना होगा और वहां एक मजबूत सरकार का निर्माण किया जाना चाहिए। ईरान में इराक की तरह कमजोर टेक्नोक्रेटिक मॉडल दोहराया नहीं जाना चाहिए।"
स्रोत ने यह भी कहा ...










