कश्मीर में मस्जिदों का डेटा जुटाने पर पाकिस्तान ने उगला जहर, कहा- मुस्लिमों को डराने की कोशिश
इस्लामाबाद/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मस्जिदों, इमामों और मस्जिद कमेटियों के अधिकारियों का डेटा जुटाने को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया और कहा कि इसका मकसद मुस्लिम आबादी को डराना और उन्हें हाशिए पर धकेलना है।
पाकिस्तान ने इस कदम को “धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन” करार दिया। मंत्रालय ने कहा कि धार्मिक अधिकारियों की निजी जानकारी, तस्वीरें और सांप्रदायिक जुड़ाव का डेटा इकठ्ठा करना व्यवस्थित उत्पीड़न के बराबर है। पाकिस्तान ने एक बार फिर कहा कि वह कश्मीरियों के साथ खड़ा रहेगा और उनके खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के धार्मिक उत्पीड़न का विरोध करेगा।
क्या है मामला?
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मस्जिदों और इमामों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए चार पन्नों का फॉ...










