Thursday, July 23

technology

भारत मंडपम में इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन, ग्लोबल टेक दिग्गजों का जमावड़ा
technology

भारत मंडपम में इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन, ग्लोबल टेक दिग्गजों का जमावड़ा

नई दिल्ली: भारत मंडपम में सोमवार से इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया। यह ग्लोबल साउथ की पहली बड़ी AI समिट है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वास्तविक असर और समाज पर इसके लाभ को आम जनता तक पहुँचाना है। समिट की थीम है – “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय”, यानी AI तकनीक का उपयोग सभी के भले और खुशहाली के लिए होना चाहिए। समिट में दुनिया के बड़े टेक्नॉलॉजी दिग्गज जैसे सुंदर पिचाई (Google), सैम ऑल्टमैन (OpenAI), यान लेकुन (Meta), डेमिस हसाबिस (DeepMind), ब्रैड स्मिथ (Microsoft) और क्रिस्टियानो एमोन (Qualcomm) शामिल हैं। इसके अलावा भारत के प्रमुख उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी (RIL), नटराजन चंद्रशेखरन (Tata), नंदन नीलेकणी (Infosys), सुनील भारती मित्तल (Bharti Enterprises) भी इसमें भाग ले रहे हैं। समिट में क्या होगा इस समिट में सिर्फ चर्चा ही नहीं होगी...
Aadhaar Card New Design: आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड, नए आधार ऐप के चलते बदलाव की तैयारी
technology

Aadhaar Card New Design: आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड, नए आधार ऐप के चलते बदलाव की तैयारी

नई दिल्ली: आने वाले समय में आपका आधार कार्ड पूरी जानकारी दिखाने की बजाय सिर्फ फोटो और QR कोड तक सीमित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, UIDAI यह कदम यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा और नए आधार ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उठा सकता है। फिलहाल सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। नया आधार कार्ड कैसा होगा? सूत्रों और टिप्सटर्स की मानें तो फिजिकल आधार कार्ड से संपर्क विवरण, जन्म तिथि, लिंग और अन्य व्यक्तिगत जानकारी हटा दी जाएगी। कार्ड पर केवल आधार धारक की फोटो और QR कोड ही दिखाई देंगे। QR कोड स्कैन करने पर नए आधार ऐप के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। सिर्फ फोटो-QR कोड से क्या फायदा? प्राइवेसी बढ़ेगी: कार्ड पर सारी जानकारी मौजूद नहीं होने से डेटा लीक या साइबर फ्रॉड का खतरा कम होगा। डिजिटल पहचान को बढ़ावा: नया आधार ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी डिजिटल पहचा...
Jio की बड़ी छलांग: Google और Microsoft के साथ मिलकर बनाया Trusted Tech Alliance, भारत को मिलेगा ग्लोबल फायदा
technology

Jio की बड़ी छलांग: Google और Microsoft के साथ मिलकर बनाया Trusted Tech Alliance, भारत को मिलेगा ग्लोबल फायदा

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलकर Trusted Tech Alliance (TTA) की स्थापना की। इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं और भारत से Jio Platforms इस एलायंस का इकलौता सदस्य बना है। इसका लक्ष्य AI, 5G और क्लाउड टेक्नोलॉजी के लिए ऐसे सुरक्षित और भरोसेमंद नियम बनाना है, जिससे डेटा चोरी का खतरा कम हो और तकनीक पूरी तरह पारदर्शी बने। एलायंस में शामिल दिग्गज TTA के संस्थापक सदस्यों में अमेज़न वेब सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, एरिक्सन, नोकिया, SAP, NTT सहित कुल 15 कंपनियां शामिल हैं। एलायंस का लक्ष्य डिजिटल टेक्नोलॉजी के उच्च मानक और भरोसेमंद संचालन को बढ़ावा देना है। Jio का संकल्प जियो प्लेटफॉर्म्स के सीईओ किरण थॉमस ने कहा, “विश्व स्तर पर डिजिटल विकास को गति देने ...
वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने में अमेरिका ने एंथ्रोपिक AI की मदद ली, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
technology

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने में अमेरिका ने एंथ्रोपिक AI की मदद ली, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

नई दिल्ली: अमेरिका ने इस साल जनवरी में वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके निवास से अगवा करने के ऑपरेशन में एंथ्रोपिक के AI मॉडल Claude का इस्तेमाल किया। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई है। इस घटना ने दुनिया में सैन्य अभियानों में AI के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। AI मॉडल Claude की भूमिका रिपोर्ट के अनुसार, मादुरो को पकड़ने के ऑपरेशन में Claude AI ने महत्वपूर्ण डेटा एनालिसिस और मिशन प्लानिंग में मदद की। AI का इस्तेमाल Palantir Technologies के प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया, जो अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए महत्वपूर्ण डेटा टूल है। यह पहला मौका है जब कमर्शियल AI को बड़े सैन्य ऑपरेशन में शामिल किया गया। एंथ्रोपिक की नीति और पेंटागन का दबाव एंथ्रोपिक की पॉलिसी में किसी भी तरह की हिंसा, हथियार निर्माण या निगरानी के लिए AI...
पुराने चालान का निपटारा अब घर बैठे डिजिटल लोक अदालत से, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
technology

पुराने चालान का निपटारा अब घर बैठे डिजिटल लोक अदालत से, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

नई दिल्ली: अगर आपकी गाड़ी या बाइक का चालान बकाया है, तो अब डिजिटल ट्रैफिक लोक अदालत पोर्टल के जरिए आप घर बैठे ही उसका निपटारा कर सकते हैं। यह पोर्टल चालान देखने, कोर्ट और समय चुनने की सुविधा देता है और रियल टाइम में निपटारा अपडेट करता है। डिजिटल ट्रैफिक लोक अदालत पोर्टल के फायदे चालान निपटारे की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी। पेंडिंग चालान की जानकारी तुरंत अपडेट हो जाती है। बार-बार कोर्ट का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। घर या दफ्तर के पास की कोर्ट और समय स्लॉट चुनकर चालान का निपटारा किया जा सकता है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस अपने ब्राउज़र में traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat खोलें। होम पेज पर अपनी गाड़ी का नंबर और वेरिफिकेशन कोड डालकर सर्च पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन के बाद स्क्रीन पर सभी...
पासवर्ड चोरी हो जाए तो भी Gmail रहेगा सुरक्षित, फोन में सेटअप करें Google Authenticator
technology

पासवर्ड चोरी हो जाए तो भी Gmail रहेगा सुरक्षित, फोन में सेटअप करें Google Authenticator

नई दिल्ली: आज के डिजिटल युग में Gmail ID हैक होना सिर्फ आपके ईमेल तक सीमित नहीं रहता। बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया और निजी फ़ाइलें भी खतरे में पड़ सकती हैं। ऐसे में Google Authenticator ऐप आपकी Gmail ID को हैक-प्रूफ बनाने का सबसे भरोसेमंद तरीका है। Google Authenticator क्या है और क्यों जरूरी? यह ऐप आपके फोन पर हर 30 सेकंड में एक नया कोड जेनरेट करती है। Gmail में लॉगिन करने के लिए अब केवल पासवर्ड ही नहीं बल्कि इस ऐप द्वारा जेनरेट कोड की भी जरूरत होती है। इसका मतलब है कि पासवर्ड चोरी हो जाने पर भी हैकर आपके अकाउंट में नहीं घुस सकता। यह पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है, इसलिए नेटवर्क न होने पर भी आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है। Google Authenticator ऐप कैसे सेटअप करें अपने फोन में Google Authenticator ऐप डाउनलोड करें (Play Store / App Store)। कंप्यूटर या फोन के ब...
PM Modi दे रही हैं महिलाओं को फ्री स्कूटी? ये वायरल वीडियो AI जनरेटेड और फर्जी
technology

PM Modi दे रही हैं महिलाओं को फ्री स्कूटी? ये वायरल वीडियो AI जनरेटेड और फर्जी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को फ्री स्कूटी देने की घोषणा कर रहे हैं। हालांकि, PIB Fact Check ने इस वीडियो को फर्जी और AI जनरेटेड बताया है। वीडियो का सच इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल ‘rounakkumartalks’ से शेयर किया गया था। वीडियो में दावा किया गया कि केंद्र सरकार उन महिलाओं को स्कूटी देगी जिनकी सैलरी 50,000 रुपये से कम है। PIB Fact Check ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना फिलहाल सरकार चला नहीं रही है। सरकारी स्कीम्स की जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल पर सरकार ने हमेशा यह कहा है कि किसी भी योजना की जानकारी के लिए केवल myscheme.gov.in का ही उपयोग करें। यह प्लेटफॉर्म आपको केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी देता है। MyScheme पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें ...
मौसम बदलने से पहले कराएं AC की ‘ऑफ सीजन सर्विस’, जानें 5 बड़े फायदे
technology

मौसम बदलने से पहले कराएं AC की ‘ऑफ सीजन सर्विस’, जानें 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली: सर्दियों के खत्म होने और गर्मियों के करीब आते ही घरों में AC सर्विस की जरूरत बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से 20 मार्च तक का समय ऑफ सीजन सर्विस के लिए सबसे बेहतर माना जा रहा है। इस दौरान बुकिंग आराम से मिलती है, सर्विस पूरी तरह से होती है और खर्च भी कम आता है। 1. ज्यादा बुकिंग नहीं, मैकेनिक देगा पूरा समय ऑफ सीजन में मैकेनिक के पास ज्यादा बुकिंग नहीं होती। इसलिए वे हर AC की जांच और सफाई पूरी ध्यान से करते हैं। ड्रेन पाइप की सफाई, कूलिंग कॉइल की सफाई और गैस प्रेशर की जांच भी सही तरीके से की जाती है। 2. AC गैस की जांच हो जाती है अच्छे से पीक सीजन में अगर मैकेनिक कह दे कि गैस कम है, तो ग्राहक अक्सर बिना जांच के भरवा देता है। ऑफ सीजन में मैकेनिक के दावे को आप क्रॉस चेक करवा सकते हैं। AC की गैस तभी खत्म होती है जब कोई लीकेज हो, और अब समय रहते उसकी सही जांच हो जाती है।...
‘गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता आपका AI’, एलन मस्क ने एंथ्रोपिक को दिया वार्निंग
technology

‘गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता आपका AI’, एलन मस्क ने एंथ्रोपिक को दिया वार्निंग

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को: एआई कंपनी एंथ्रोपिक अपनी नई फंडिंग और तकनीकी सफलता के बाद चर्चा में है, लेकिन इस सफलता पर एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए एंथ्रोपिक के एआई मॉडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मस्क ने क्या कहा? एलन मस्क ने आरोप लगाया कि एंथ्रोपिक का एआई गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता है, खासतौर पर चीनी लोगों, पुरुषों और हेट्रोसेक्सुअल्स के खिलाफ। मस्क ने कहा कि यह मॉडल मनहूस और बुरा है और इंसानों के प्रति नकारात्मक व्यवहार करता है। उन्होंने एंथ्रोपिक को चेतावनी दी कि इसे तुरंत सुधारने की जरूरत है। प्रतिद्वंद्विता की कहानी दरअसल, यह आरोप मस्क की कंपनी एक्सएआई और एंथ्रोपिक के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आए हैं। मस्क के Grok AI चैटबॉट और एंथ्रोपिक के Claude Cowork में सीधा मुकाबला है। हाल ही में Claude Cowork में नए फीचर्स ...
अकेले हैं? AI के साथ मनाइए वैलेंटाइन डे, न्यूयॉर्क का कैफे ला रहा रोमांटिक डिनर अनुभव
technology

अकेले हैं? AI के साथ मनाइए वैलेंटाइन डे, न्यूयॉर्क का कैफे ला रहा रोमांटिक डिनर अनुभव

न्यू यॉर्क: इस वैलेंटाइन डे पर अकेले रहने वालों के लिए 'सेम सेम वाइन बार' ने एक अनोखी पहल की है। कैफे में अब लोग अपने AI चैटबॉट के साथ रोमांटिक डिनर डेट का अनुभव ले सकते हैं। AI-असिस्टेड डेट का अनोखा कॉन्सेप्ट कैफे में टेबल पर डिवाइस स्टैंड और हेडफोन लगाए गए हैं। विज़िटर अपने फोन या टैबलेट के जरिए वर्चुअल पार्टनर से बातें करते हुए खाना और वाइन का आनंद ले सकते हैं। यह अनुभव ऐसा बनाया गया है कि लोग डिजिटल साथी के साथ असल दुनिया में किसी के साथ बैठकर बातचीत करने जैसा महसूस करें। ऑर्गनाइज़र का कहना है कि आजकल कई लोग AI चैटबॉट के साथ अपनी निजी बातें शेयर करते हैं। ऐसे में यह वर्चुअल साथी कई लोगों के लिए इमोशनल सपोर्ट और रोमांटिक पार्टनर का काम कर रहा है। EvaAI ऐप की भूमिका इस पहल की शुरुआत EvaAI ऐप ने की है। ऐप में यूजर्स को टेक्स्ट और वीडियो बातचीत के लिए कई AI कैरेक्टर्स मिलते हैं। यूजर्...