AI Impact Summit 2026: दुनिया के बड़े CEO की भारत में रहीं लाइन, 3 कारण समझें
नई दिल्ली: अगले हफ्ते यानी 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में दुनियाभर के दिग्गज CEOs और सरकारों के प्रमुख हिस्सा लेने वाले हैं। गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सन हुआंग समेत एंथ्रोपिक, डीपमाइंड और माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष अधिकारियों की भी मौजूदगी होगी।
क्यों भारत में है इतनी दिलचस्पी?
इसका मुख्य कारण तीन प्रमुख बिंदु हैं:
1. भारत की बड़ी और डिजिटल आबादीभारत में इंटरनेट से जुड़े लोगों की संख्या बड़ी है और वे एआई तकनीक का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं। दुनिया में डेटा की खपत का लगभग 20 प्रतिशत भारत उत्पन्न करता है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
2. एआई में भारत का भविष्यजैसे भारत ने आईटी क्षेत्र में अपनी ताकत दिखा कर दुनिया की कंपनियों को सेवाएँ दीं, वैसा ही अब एआई के क्षेत्र में भी हो सकता है। ...










