AI से खुद को बदल रही भारतीय सेना, आम आदमी के लिए भी बन रही हाईटेक तकनीकें
भारतीय सेना अब सिर्फ युद्धभूमि तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से खुद को पूरी तरह से अपग्रेड कर रही है। इंडियन आर्मी ने हाल ही में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कई स्वदेशी AI एप्लिकेशंस का प्रदर्शन किया, जिन्हें न केवल सेना बल्कि आम नागरिक भी विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग कर सकते हैं।
सेना का कहना है कि ये तकनीकें शिक्षा, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। यह सभी ऐप्लिकेशंस सेना के इन-हाउस डेवलप किए गए हैं और इन्हें ड्यूल यूज यानी सैन्य और सिविल दोनों रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रमुख AI तकनीकें और उनके उपयोग
1. Vehicle Tracking SystemAI आधारित यह फ्लीट मॉनिटरिंग सिस्टम GPS टेलीमेट्री, डेटा एनालिटिक्स और रियल-टाइम डैशबोर्ड के जरिए काफिले और लॉजिस्टिक्स की निगरानी ...









