Airtel-Vi के पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट, सिर्फ एक शर्त पूरी करनी होगी
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों Airtel और Vi ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सर्कलों में Airtel 4G ग्राहकों को भी यह सुविधा उपलब्ध कर रहा है।
पोस्टपेड प्लान की कीमत
Airtel के पोस्टपेड प्लान की कीमत 449 रुपये से शुरू होती है, जबकि Vi के पोस्टपेड प्लान 451 रुपये से उपलब्ध हैं। प्रत्येक प्लान में एक कनेक्शन मिलता है, लेकिन प्लान बढ़ाकर एक ही प्लान में एक से अधिक नंबर भी जोड़े जा सकते हैं।
अनलिमिटेड इंटरनेट पर शर्तें
हालांकि Airtel और Vi ने अनलिमिटेड इंटरनेट देने की घोषणा की है, लेकिन यह पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सुविधा पर 300GB तक की कैप होगी। यानी यूजर 300GB तक फास्ट 5G डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। जिन सर्कलों में 4G इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है, वहां भी यह लिमिट लागू होगी।
किसे मिलेगा लाभ?
...










