भविष्य की सबसे पावरफुल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होगी “इंग्लिश”: NVIDIA के सीईओ ने किया दावा
नई दिल्ली: दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा है कि भविष्य में मशीनों के साथ संवाद करने के लिए सबसे प्रभावशाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज “इंग्लिश” होगी। उनका मानना है कि कोडर की भूमिका धीरे-धीरे आउटडेटेड होती जा रही है और आने वाले समय में कंप्यूटर को निर्देश देने के लिए कोड लिखने की जरूरत नहीं होगी।
जेन्सेन हुआंग इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यूजर्स सीधे सिस्टम को बताएंगे कि उन्हें क्या चाहिए। सही परिणाम न मिलने पर डीबगिंग की बजाय सिस्टम को निर्देश देकर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “भविष्य की सबसे शक्तिशाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज इंग्लिश ही होगी।”
सीईओ के अनुसार, आज की तरह भविष्य में भी मशीनों को अपनी जरूरत बताने से ही आप डेवलपर की भूमिका निभाएंगे। यदि आप स्पष्ट रूप से मशीन स...










