Thursday, July 23

State

किसानों से 31 जुलाई तक खरीफ फसल का बीमा कराने की अपील
Madhya Pradesh, State

किसानों से 31 जुलाई तक खरीफ फसल का बीमा कराने की अपील

इंदौर, 18 जुलाई 2026। किसान कल्याण विभाग ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई 2026 तक कराने की अपील की है। विभाग ने बताया कि वर्ष 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव, अनियमित वर्षा, सूखा, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराना चाहिए। किसानों से कहा गया है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निकटतम बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केन्द्र, फसल बीमा पोर्टल, फसल बीमा ऐप अथवा अधिकृत बीमा कंपनी के माध्यम से समय रहते बीमा कराएं।...
एमपी पीएससी 2027 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित
Madhya Pradesh, State

एमपी पीएससी 2027 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

इंदौर, 18 जुलाई 2026। शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) प्री-कम-मेन्स परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग संचालित की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मध्यप्रदेश निवासी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तथा स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हिन्दी माध्यम में होगा। विद्यार्थियों को समृद्ध पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, अनुभवी अतिथि प्राध्यापकों का मार्गदर्शन, प्री, मेन्स एवं साक्षात्कार की तैयारी कराई जाएगी। छात्रावास सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता द...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : खजराना में लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
INDORE, Madhya Pradesh, State

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : खजराना में लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

इंदौर, 18 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जूनी इंदौर अंतर्गत ग्राम खजराना स्थित लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सर्वे क्रमांक 435/1/1/1, रकबा 1.200 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान 7 पक्की दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां तथा अस्थायी टीन शेड हटाए गए। तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि पर भविष्य में अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्म...
इंदौर: जियो फाइबर और एयरटेल फाइबर के तारों का जाल बना रहवासियों के लिए मुसीबत, बरसात में हादसे का बढ़ा खतरा
INDORE, Madhya Pradesh, State

इंदौर: जियो फाइबर और एयरटेल फाइबर के तारों का जाल बना रहवासियों के लिए मुसीबत, बरसात में हादसे का बढ़ा खतरा

इंदौर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों की तरह SCME नं. 71, गुमस्ता नगर में भी जियो फाइबर एवं एयरटेल फाइबर के पुराने एवं अनुपयोगी इंटरनेट तारों का जाल क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मकानों की छतों, बिजली के खंभों एवं सड़कों के ऊपर अव्यवस्थित तरीके से फैले और नीचे तक लटक रहे तार कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में इन तारों के बिजली की मुख्य लाइनों के संपर्क में आने की आशंका ने रहवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। SCME नं. 71, गुमस्ता नगर के रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जियो फाइबर एवं एयरटेल फाइबर द्वारा बिछाए गए पुराने एवं अनुपयोगी इंटरनेट तार लंबे समय से दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। कई स्थानों पर तार...
कादीपुर एंक्लेव में निगम की अनदेखी: समाजसेविका राजबाला यादव ‘रोजी’ व आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने खुद संभाला मोर्चा, चलाया स्वच्छता अभियान
Haryana, State

कादीपुर एंक्लेव में निगम की अनदेखी: समाजसेविका राजबाला यादव ‘रोजी’ व आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने खुद संभाला मोर्चा, चलाया स्वच्छता अभियान

गुरुग्राम। नगर निगम के स्वच्छता संबंधी दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर कादीपुर एंक्लेव में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था की अनदेखी और जगह-जगह फैली गंदगी से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने स्वयं सफाई की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में समाजसेविका राजबाला यादव 'रोजी' एवं आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर गली-मोहल्लों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर गलियों में जमा कूड़ा-कचरा साफ किया तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। 15 महीने बाद भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था राजबाला यादव 'रोजी' और श्याम सुंदर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम चुनाव संपन्न हुए लगभग 15 महीने बीत चुके हैं। क्षेत्र के नव-निर्वाचित महापौर और पार्षद अपने-अपने दायित्व संभाल चुक...
सोनम वांगचुक के समर्थन में कल इंदौर में भी प्रदर्शन
INDORE, Madhya Pradesh, State

सोनम वांगचुक के समर्थन में कल इंदौर में भी प्रदर्शन

प्रसिद्ध शिक्षाविद वैज्ञानिक सोनम वांगचुक द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनियमितता का विरोध तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में कई सामाजिक संगठन एवं जागरूक नागरिक कल 18 जुलाई को शाम 5 बजे गांधी प्रतिमा रीगल चौराहा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील खंडेलवाल ने बताया कि वर्तमान की केंद्र सरकार असंवेदनशील हे जो लोकतंत्र में संवादहीनता को बढ़ावा देती हे देश के महान वैज्ञानिक जिन्होंने भारतीय सेना ओर नागरिकों की सुविधाओं के लिए कई नवाचार कर विश्व में भारत का नाम रोशन किया वर्तमान क्रेंद्र सरकार का उनकी मांगो पर विचार ओर वार्तालाप करने तक से मना करना वर्तमान सरकार की असंवेदनशीलता ओर उदासीनता को दर्शाता हे हमने इंदौर के जागरूक नागरिकों से अपील की हे कि वो इस शांतिपूर्ण समर्थन में सपरिवार भाग लेवे....
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के नाम शशि थरूर का खुला पत्र, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और संवाद की वकालत
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, Politics, State

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के नाम शशि थरूर का खुला पत्र, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और संवाद की वकालत

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और देशभर के युवाओं के नाम एक खुला पत्र जारी करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने वाले युवाओं का विश्वास तब टूट जाता है, जब प्रश्नपत्र लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं और पूरी चयन प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ जाती है। अपने पत्र में थरूर ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए लिखा कि उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ, जहां उनके पिता वेतनभोगी समाचार पत्र कर्मचारी थे और माता गृहिणी थीं। उन्होंने कहा कि सीमित आय वाले परिवारों के लिए छात्रवृत्ति, निष्पक्ष परीक्षाएं और ईमानदार परिणाम ही बच्चों के भविष्य का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा और उपलब्धियां कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर संभव हुईं। शशि थरूर ने कहा...
मुंबई में 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन
Maharashtra, State

मुंबई में 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन

मुंबई। प्राकृतिक स्वास्थ्य, एक्यूप्रेशर एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 9 अगस्त 2026 को कस्तूरबा हॉल, माटुंगा (पश्चिम), मुंबई में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता, एक्यूप्रेशर तकनीकों, प्राकृतिक जीवनशैली, पोषण एवं स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण सत्र में एक्यूप्रेशर आधारित स्वास्थ्य परीक्षण, वजन प्रबंधन, पोषण, व्यसनमुक्ति, योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन की व्यवस्था भी रहेगी तथा सफल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी अवसर पर समाज...
विपक्ष के सवालों से ध्यान भटकाने के बजाय सरकार जवाब दे: अभिजीत डिपके
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, Politics, State

विपक्ष के सवालों से ध्यान भटकाने के बजाय सरकार जवाब दे: अभिजीत डिपके

नई दिल्ली। छात्र संगठन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत डिपके ने केंद्र सरकार से संवाद और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा है कि मौजूदा समय में असली मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि ऐसे सवाल उठाए जाएं जो मूल विषय से ध्यान भटकाएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मंगलवार को किए गए एक पोस्ट में डिपके ने लिखा कि यह पूछने के बजाय कि विपक्ष के नेताओं ने सीजेपी (CJP) का समर्थन क्यों नहीं किया या संगठन के सभी सदस्य सोनम सर के साथ भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठे, उन सवालों पर ध्यान देना चाहिए जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री आंदोलनकारियों से संवाद करने से क्यों बच रहे हैं और शिक्षा मंत्री को अब तक जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया गया है। डिपके ने अपने पोस्ट में कहा कि जनता ऐसे प्रश्नों के उत्तर चाहती है जो सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करें। उनके अनु...
भोपाल में कांग्रेस का ‘Gen Z Cyclothon’: जीतू पटवारी बोले— “यह सिर्फ साइकिल यात्रा नहीं, इतिहास रचने के संघर्ष की यात्रा है”
Madhya Pradesh, Politics, State

भोपाल में कांग्रेस का ‘Gen Z Cyclothon’: जीतू पटवारी बोले— “यह सिर्फ साइकिल यात्रा नहीं, इतिहास रचने के संघर्ष की यात्रा है”

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में युवाओं को साधने की रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में रविवार को भोपाल में Gen Z Cyclothon का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस साइकिल यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि "यह केवल भोपाल की साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि इतिहास रचने के संघर्ष की यात्रा है।" कांग्रेस ने इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की नई पीढ़ी यानी Gen Z तक अपनी विचारधारा और राजनीतिक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। पार्टी का मानना है कि प्रदेश के युवाओं की भागीदारी के बिना सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के युवा बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस उनकी आकांक्षाओं, रोजगार, शिक्षा तथा बेहतर भविष्य की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और प्रदेश के भ...