Thursday, July 23

State

महाकवि कालिदास जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, उज्जैन में होगा ‘वंदे मातरम्’ नाटक का मंचन
Madhya Pradesh, State

महाकवि कालिदास जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, उज्जैन में होगा ‘वंदे मातरम्’ नाटक का मंचन

उज्जैन। महाकवि कालिदास जयंती तथा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के तत्वावधान में मंगलवार, 15 जुलाई को देशभर में एक साथ नेशनल थिएटर फेस्टिवल–2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में एक साथ नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन कर भारतीय सांस्कृतिक विरासत, रंगमंच और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में मध्यप्रदेश की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। उज्जैन, भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में रंगमंचीय प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। देशव्यापी आयोजन में 150 से अधिक नाट्य प्रस्तुतियां, 39 से अधिक भारतीय भाषाओं, 4,000 से अधिक कलाकारों तथा 150 से अधिक सांस्कृतिक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी, जिससे यह देश के सबसे बड़े रंगमंचीय आयोजनों में से एक होगा। उज्जैन में कालिदास संस्कृत अकादम...
दतिया उपचुनाव में सियासी हलचल के बीच भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, मोहन-शिवराज-सिंधिया समेत 40 स्टार प्रचारक मैदान में
Madhya Pradesh, Politics, State

दतिया उपचुनाव में सियासी हलचल के बीच भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, मोहन-शिवराज-सिंधिया समेत 40 स्टार प्रचारक मैदान में

भोपाल/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। टिकट चयन को लेकर चले हाई-वोल्टेज सियासी घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को धार देने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनावी रण में बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न मानते हुए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। स्टार प्रचारकों की टीम घर-घर जनसंपर्क, चुनावी सभाओं और रोड शो के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेगी। स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्री...
उज्जैन में आज साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश, धर्मसभा और प्रवचन का होगा आयोजन
Madhya Pradesh, State

उज्जैन में आज साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश, धर्मसभा और प्रवचन का होगा आयोजन

उज्जैन। जैन समाज के लिए श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का विशेष अवसर बुधवार, 15 जुलाई को आने जा रहा है। शांत स्वभावी एवं प्रभावी प्रवचनकार पूज्य साध्वी श्री उपेन्द्रप्रज्ञाश्रीजी म.सा. के पावन सान्निध्य में श्री सुहितरत्नाश्रीजी म.सा., श्री सुरभिरत्नाश्रीजी म.सा., श्री सुप्रितरत्नाश्रीजी म.सा. सहित चार ठाणा साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर जैन समाजजनों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। आयोजन समिति के अनुसार मंगल प्रवेश यात्रा प्रातः 8:30 बजे संजय कुमार चंद्रकांतजी खिमसरिया परिवार-1, पार्श्वनाथ परिसर, सूरज नगर से प्रारंभ होगी। धर्मध्वजा, मंगल गीतों और जयघोष के साथ श्रद्धालु साध्वी मंडल का स्वागत करते हुए यात्रा में सम्मिलित होंगे। यह मंगल प्रवेश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री विजयहीर बड़ा उपाश्रय पहुंचेगी, जहां भव्य धर्मसभा का...
जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राकेश वर्मा ने किया पौधारोपण और पौधों का वितरण
Madhya Pradesh, State

जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राकेश वर्मा ने किया पौधारोपण और पौधों का वितरण

उज्जैन। माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी राकेश वर्मा ने अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों का वितरण भी किया और समाज के लोगों से हर शुभ अवसर को पौधारोपण से जोड़ने का आह्वान किया। जन्मदिन के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राकेश वर्मा ने सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। राकेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पौधारोपण अभियान से प्रेरणा लेकर समाज ने यह संकल्प लिया है कि प्रत्येक खुशी के अवसर को पौधारोपण से जोड़ा जाएगा। इसी संकल्प के तहत उनके जन्मदिन पर 53 पौधों का रोपण किया गया तथा तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्...
वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक
Condolence Message, Karnataka, State

वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामचंद्र गौड़ा ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया तथा उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। सिंधिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामचंद्र गौड़ा का सार्वजनिक जीवन समर्पण, निष्ठा और सेवा भाव का प्रतीक रहा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के प्रति उनके कार्य प्रेरणादायक रहे। उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें। उन्होंने अपने संदेश का समापन "ॐ शांति" के साथ किया।...
अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक का जाना हाल, CJP आंदोलन को दिया समर्थन
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक का जाना हाल, CJP आंदोलन को दिया समर्थन

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने CJP आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया। यह जानकारी CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की तथा आंदोलन के समर्थन में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। अभिजीत डिपके ने अपने संदेश में अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के युवाओं के साथ खड़े होने के लिए वे उनके हृदय से आभारी हैं। गौरतलब है कि सोनम वांगचुक इन दिनों CJP आंदोलन के समर्थन में सक्रिय हैं। अखिलेश यादव द्वारा की गई यह बातचीत और समर्थन का संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना ह...
जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, प्रदेश में 5,970 जल संरक्षण कार्य हुए पूरे
Madhya Pradesh, State

जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, प्रदेश में 5,970 जल संरक्षण कार्य हुए पूरे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अभियान की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका भेंट की जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की परिकल्पना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। अभियान के तीसरे चरण में प्रदेश के गांव-गांव और नगर-नगर में जनसहभागिता से व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए गए। मंगलवार को मंत्रालय में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अभियान की उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों पर आधारित पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री ने अभियान की सफलता पर मंत्री श्री सिलावट एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जल संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकता ...
मेडचल–मल्काजगिरी सांसद एटेला राजेंदर ने किए आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी के दर्शन, लिया मंगल आशीर्वाद
State, Telangana

मेडचल–मल्काजगिरी सांसद एटेला राजेंदर ने किए आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी के दर्शन, लिया मंगल आशीर्वाद

मेडचल (तेलंगाना), 14 जुलाई। मेडचल–मल्काजगिरी के सांसद श्री एटेला राजेंदर ने मंगलवार को परम पूज्य सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी महाराज साहब तथा पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी महाराज साहब सहित ठाणा-9 के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर दर्शन-वंदन किए और उनका मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद श्री राजेंदर ने आचार्यश्री से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए समाज में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और मानवीय सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश ग्रहण किया। गुरुदेव ने उन्हें राष्ट्र एवं समाज के कल्याण के लिए सतत कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया। दर्शन-वंदन के उपरांत श्री जैन मंदिर 72 जिनालय, मेडचल की ओर से सांसद श्री एटेला राजेंदर का पारंपरिक एवं सम्मानपूर्वक बहुमान किया गया। समारोह श्रद्धा, भक्ति औ...
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग सरकार, अवैध कारोबारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग सरकार, अवैध कारोबारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल/जबलपुर, 14 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी गिरोह के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि यह अभियान पूरे प्रदेश में एक मिसाल बन सके। रवीन्द्र भवन में आयोजित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने नक्सलवाद के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। अब सरकार का लक्ष्य प्रदेश को पूर्णतः नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए विनाशकारी है, इसलिए इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीत...
इंदौर से आबू धाबी के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
INDORE, Madhya Pradesh, State, World

इंदौर से आबू धाबी के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू होगी प्रदेश की पहली वित्त-पोषित अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा, व्यापार, पर्यटन और निवेश को मिलेगा नया आयाम इंदौर। मध्यप्रदेश की विमानन यात्रा में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबू धाबी के लिए प्रदेश की पहली वित्त-पोषित अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही है और इसे टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी। नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सप्ताह में चार दिन—सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार—संचालित होगी। इसके शुरू होने से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक इस मार्ग पर यात्रियों को दिल्ली अथवा मुंबई के माध्यम से यात्रा करनी पड़...