Monday, August 31

This slideshow requires JavaScript.

एमपी पीएससी 2027 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

इंदौर, 18 जुलाई 2026। शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) प्री-कम-मेन्स परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग संचालित की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मध्यप्रदेश निवासी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तथा स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण हिन्दी माध्यम में होगा। विद्यार्थियों को समृद्ध पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, अनुभवी अतिथि प्राध्यापकों का मार्गदर्शन, प्री, मेन्स एवं साक्षात्कार की तैयारी कराई जाएगी। छात्रावास सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply