हनुमानगढ़ी मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला तेज, सुप्रिया श्रीनेत ने शंकराचार्य का वीडियो किया साझा
नई दिल्ली। हनुमानगढ़ी से जुड़े विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।
https://twitter.com/i/status/2078370467057107089
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का एक वीडियो साझा किया। पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस कथन का उल्लेख किया, जिसमें हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर पूजा होने की बात कही गई थी।
सुप्रिया श्रीनेत ने अपने पोस्ट में कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर पूजा होने का दावा किया गया है, तो उसका प्रमाण प्रस्तुत किया जाए। उन्हों...










