Wednesday, July 22

State

कंगना रनौत की टिप्पणी के बाद राहुल-प्रियंका गांधी का वीडियो वायरल, X पर छिड़ी सियासी बहस
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, Politics, State

कंगना रनौत की टिप्पणी के बाद राहुल-प्रियंका गांधी का वीडियो वायरल, X पर छिड़ी सियासी बहस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा कांग्रेस और गांधी परिवार को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो X यूजर अशोक दधवाल (Ashok Dadhwal) द्वारा साझा किया गया है, जिस पर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिल रही है। https://twitter.com/i/status/2077068840912175424 अशोक दधवाल द्वारा साझा किए गए पोस्ट में कहा गया है कि वर्षों से गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और राष्ट्रविरोध से जोड़ने का राजनीतिक प्रयास किया गया है, लेकिन किसी आरोप को बार-बार दोहराने मात्र से वह सत्य साबित नहीं हो जाता। पोस्ट में लोकतंत्र में राजनीतिक विमर्श को तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। वायरल वीडियो में प...
कौशांबी के स्कूल का वीडियो साझा कर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Crime, State, Uttar Pradesh

कौशांबी के स्कूल का वीडियो साझा कर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

लखनऊ/कौशांबी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने दावा किया कि कौशांबी के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बच्चों के सामने थप्पड़ और चाकू लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे विद्यालय का माहौल भय और असुरक्षा का प्रतीक बन गया है। https://twitter.com/i/status/2078023681167507619 कांग्रेस द्वारा साझा की गई पोस्ट में कहा गया कि जो बच्चे स्कूल अपने भविष्य का निर्माण करने आते हैं, वे आज भय के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था कहाँ है और सरकार का कानून-व्यवस्था का दावा इस घटना पर क्यों दिखाई नहीं देता। पोस्ट में आगे कहा गया कि यदि बच्चे स्कूल परिसर के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो अभिभ...
अखिलेश यादव के वायरल वीडियो पोस्ट से सियासत गरमाई, अयोध्या और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
Politics, State, Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के वायरल वीडियो पोस्ट से सियासत गरमाई, अयोध्या और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। वीडियो में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान का हवाला देते हुए भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी पार्टी शंकराचार्य के बयान का शत-प्रतिशत समर्थन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने पहले अयोध्या को नुकसान पहुंचाया और अब झूठ फैलाकर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि इन घटनाओं से अयोध्या के संत समाज और स्थानीय नागरिक आहत हैं। https://twitter.com/i/status/207806793938788...
राजधानी से बाहर कैबिनेट बैठकों की परंपरा ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
Madhya Pradesh, State

राजधानी से बाहर कैबिनेट बैठकों की परंपरा ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से मध्यप्रदेश में कैबिनेट बैठकों का नया अध्याय जबलपुर, 18 जुलाई 2026।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई राजधानी से बाहर कैबिनेट बैठक आयोजित करने की अभिनव पहल ने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनजातीय विरासत को नई पहचान दिलाई है। अब प्रदेश के महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय केवल भोपाल तक सीमित न रहकर विभिन्न अंचलों में लिए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय विकास, पर्यटन और जनभागीदारी को नई गति मिली है। इसी क्रम में रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के ऐतिहासिक ग्राम जगदीशपुर में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि प्रदेश की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को भी नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में भोपाल के अतिरिक्त जबलपुर, दमोह, खरगोन, न...
लाडपुरा को मिली बड़ी सौगात: जाखोड़ा–गंदीफली चौराहा सड़क निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत
Rajasthan, State

लाडपुरा को मिली बड़ी सौगात: जाखोड़ा–गंदीफली चौराहा सड़क निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत

कोटा, 18 जुलाई 2026।लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक कल्पना देवी के निरंतर प्रयासों से जाखोड़ा से गंदीफली चौराहा (कैथून–सांगोद रोड) तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जारी कर दी गई है। यह कार्य राज्य सरकार के बजट वर्ष 2026-27 की महत्वपूर्ण घोषणाओं में शामिल है। विधायक कल्पना देवी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस विषय को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के समक्ष प्रमुखता से उठाया। लगातार किए गए प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आखिरकार सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद जाखोड़ा, गंद...
जगदीशपुर में आज होगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, तैयारियां अंतिम चरण में
Madhya Pradesh, State

जगदीशपुर में आज होगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, तैयारियां अंतिम चरण में

संभाग आयुक्त और आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जबलपुर, 18 जुलाई 2026।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के ऐतिहासिक ग्राम जगदीशपुर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बैठक को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा एवं आईजी (देहात रेंज) रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैठक स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन तथा ई-कैबिनेट के लिए आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। संभाग आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक के महत्व को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पूरी तरह त्रुटिरहित, सुरक्षित एवं समयब...
धर्म और भक्ति से सराबोर हुआ काशीबाबा आश्रम, भागवत महोत्सव में कपिल मुनि प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
Rajasthan, State

धर्म और भक्ति से सराबोर हुआ काशीबाबा आश्रम, भागवत महोत्सव में कपिल मुनि प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

पिंडवाड़ा। नगर स्थित काशीबाबा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ एवं कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार, भगवान श्रीमद्भागवत की पूजा-अर्चना, महाआरती एवं भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान श्रीमती गीता बैन गोविंद भाई रावल द्वारा कथा व्यास महावीर प्रसाद का कुमकुम तिलक कर स्वागत एवं सम्मान करने से हुआ। इसके पश्चात श्रीमद्भागवत भगवान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं महाआरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की। व्यासपीठ से कथा वाचक महावीर प्रसाद ने श्रीमद्भागवत महापुराण के कपिल मुनि प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन कर...
विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
Madhya Pradesh, State

विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले निजी प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल ऑर्बिटल लॉन्च पर वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विक्रम-1 की सफलता आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और इससे ऑन-डिमांड स्पेस लॉन्चिंग सेवाओं को नई गति मिलेगी।...
29 जुलाई तक चलेगा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा
Madhya Pradesh, State

29 जुलाई तक चलेगा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास करना है।
मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद बैठक एवं मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की
Madhya Pradesh, State

मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद बैठक एवं मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में प्रस्तावित मंत्रिपरिषद बैठक तथा 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों एवं प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।...