Wednesday, July 22

State

सावन के प्रथम सोमवार को निकलेगी सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति की भव्य कांवड़ यात्रा
Devotional, Madhya Pradesh, State

सावन के प्रथम सोमवार को निकलेगी सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति की भव्य कांवड़ यात्रा

नीलम हेमंत राजपूत बनीं कांवड़ यात्रा की संयोजक, तैयारियां अंतिम चरण में विदिशा, 21 जुलाई (सद्वार्ता)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार 3 अगस्त 2026 को सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। समिति अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी ने बताया कि विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कांवड़ यात्रा प्रातः 9 बजे बड़वाले घाट, बेतवा तट स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर माधवगंज स्थित शिवालय महादेव (कांच मंदिर) पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा। मंगलवार को परिणय गार्डन में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी की अनुशंसा और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नीलम ...
एक पेड़ मेरे प्रभु के नाम : श्री मनोहर इन्दु महिला मंडल ने लिया पौधारोपण का संकल्प
Devotional, Madhya Pradesh, State

एक पेड़ मेरे प्रभु के नाम : श्री मनोहर इन्दु महिला मंडल ने लिया पौधारोपण का संकल्प

उज्जैन। (सद्वार्ता) पर्यावरण संरक्षण और धर्म की भावना को एक साथ जोड़ते हुए श्री मनोहर इन्दु महिला मंडल ने सूरज नगर स्थित श्री जीरावाला पार्श्वनाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा का आयोजन किया। पूजन के दौरान मंडल की सभी सदस्यों ने "एक पेड़ मेरे प्रभु के नाम" अभियान के तहत प्रत्येक सदस्य द्वारा एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अनेक जैन मुनि भगवंतों ने वृक्षों की छाया में तप, साधना और ध्यान कर मोक्ष की प्राप्ति की है। इसलिए वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक हैं। मंडल की सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने प्रभु के नाम पर एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी हरित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। उन्...
शिक्षा में एआई का नया अध्याय: पीआईएमआर ने शुरू किया ‘प्रेस्टिज कैपेबिलिटी डेवलपमेंट सेंटर’ 
Education, Madhya Pradesh, State, technology

शिक्षा में एआई का नया अध्याय: पीआईएमआर ने शुरू किया ‘प्रेस्टिज कैपेबिलिटी डेवलपमेंट सेंटर’ 

इंदौर। (सद्वार्ता) भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा को नई दिशा देने की पहल करते हुए प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईएमआर), डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने एआई-सक्षम ‘प्रेस्टिज कैपेबिलिटी डेवलपमेंट सेंटर (PCDC)’ की शुरुआत की है। यह पहल पारंपरिक परीक्षा-केंद्रित शिक्षा से आगे बढ़कर क्षमता-आधारित शिक्षण, शोध, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसका शुभारंभ दो दिवसीय ‘प्रेस्टिज एजुविज़न-2030 : एकेडमिक लीडरशिप एंड ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव-2026’ के दौरान किया गया।यह सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से विद्यार्थियों की बौद्धिक, नेतृत्व, उद्यमिता एवं व्यावसायिक क्षमताओं का सतत आकलन और विकास करेगा। व्यक्तिगत फीडबैक, चैलेंज-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक शिक्षा तथा निरंतर क्षमता मूल्यांकन...
श्री अजितनाथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कोठी में आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश
Devotional, Madhya Pradesh, State

श्री अजितनाथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कोठी में आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश

उज्जैन। (सद्वार्ता) परम पूज्य सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का श्री अजितनाथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कोठी में भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन श्री संघ शास्ता वर्षावास समिति, त्रयनगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। दिनांक 20 जुलाई 2026 को सिद्धाचल सोसायटी, प्रेम बाग से भव्य सामैया के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गुरुदेव श्री का जयघोष के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा–9 की पावन निश्रा एवं पूज्या गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा–34 की पावन सानिध्यता भी प्राप्त हुई। मंगल प्रवेश के उपरांत आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ अजित पार्श्व युवा महिला संगठन द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद अर...
निर्मला कॉन्वेंट स्कूल बना राज्य वॉलीबॉल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
Madhya Pradesh, Sports, State

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल बना राज्य वॉलीबॉल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

उज्जैन।(सद्वार्ता) सतना में 17 से 20 जुलाई तक आयोजित आईसीएसई बोर्ड की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की टीम का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। यह प्रतियोगिता सितंबर माह में तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय की टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता पर डायरेक्टर थॉमस मैथ्यू एवं प्राचार्य सिस्टर मर्लिन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के ल...
CJP प्रदर्शन को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल
Delhi (National Capital Territory), Politics, State, Uttar Pradesh

CJP प्रदर्शन को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने ही लोगों के साथ न्याय नहीं करती और उसका वास्तविक धर्म केवल धन है। https://twitter.com/i/status/2078423766015816051 अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें CJP के प्रदर्शन के दौरान एक युवती मीडिया से बातचीत करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो के साथ यह दावा किया गया है कि उक्त युवती भाजपा के एक नेता की बेटी है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि, "जब भाजपा के लोग अपने ही बच्चों के नहीं हो सकते, तो भगवान और इंसानों के क्या होंगे। वे सभी को धोखा देते हैं। भाजपा का असली धर्म 'धन' है।" ...
डॉ. कुमार सप्तर्षि के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया गहरा शोक
Condolence Message, Maharashtra, State

डॉ. कुमार सप्तर्षि के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया गहरा शोक

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरिष्ठ गांधीवादी विचारक, समाजसेवी एवं प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कुमार सप्तर्षि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सप्तर्षि का निधन समाज और सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. कुमार सप्तर्षि ने ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य किया और गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सप्तर्षि का जीवन समाज सेवा, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत आत्मा की शांति...
महाराष्ट्र में क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप टेक के लिए सक्षम इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर
Maharashtra, State

महाराष्ट्र में क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप टेक के लिए सक्षम इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य को उभरती हुई अत्याधुनिक तकनीकों का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एंड फ्रंटियर टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (FTI) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप टेक के लिए मजबूत एवं सक्षम इकोसिस्टम विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भविष्य की तकनीकों के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, उद्योगों, स्टार्टअप्स तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य में तकनीकी अनुसंधान को गति देने, वैश्विक स्तर की क्षमताओं का विकास करने तथा निवेश आकर्षित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र को फ्रंटियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार दीर्घकालिक ...
महाराष्ट्र में फ्रंटियर टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की उच्चस्तरीय बैठक
Maharashtra, State

महाराष्ट्र में फ्रंटियर टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की उच्चस्तरीय बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एंड फ्रंटियर टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (FTI) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य को उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक में क्वांटम कंप्यूटिंग, डीप टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग तथा भविष्य की उभरती तकनीकों के विकास और इनके लिए मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और महाराष्ट्र का लक्ष्य इन अत्याधुनिक तकनीकों में अग्रणी भूमिका निभाना है। इसके लिए अनुसंधान, नवाचार, उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे राज्य निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बन सके। बैठ...
महाराष्ट्र में क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप टेक इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra, State

महाराष्ट्र में क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप टेक इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में आयोजित महाराष्ट्र एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एंड फ्रंटियर टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (FTI) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में क्वांटम कंप्यूटिंग, डीप टेक और फ्रंटियर टेक्नोलॉजी के लिए सक्षम एवं विश्वस्तरीय इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में महाराष्ट्र को अग्रणी बनाने के लिए सरकार अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की तकनीकों में निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप टेक जैसे क्षेत्रों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में महाराष्ट्र का ल...