धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा का राज़: जिगरी फैन ने बताया क्यों हुआ था चुपचाप अंतिम संस्कार
बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद एक सवाल हर किसी के मन में चुभता रहा—आखिर देओल परिवार ने उनका अंतिम संस्कार इतनी सादगी और चुपचाप क्यों किया? क्यों उनके करोड़ों चाहने वालों को अंतिम दर्शन करने का अवसर नहीं दिया गया? अब इस प्रश्न का उत्तर उस व्यक्ति ने दिया है, जो धरम जी का जिगरी फैन रहा है और हाल ही में उनकी 90वीं जयंती पर उनके घर भी पहुंचा था।
फैन ने खोला राज़—धरम जी ने बेटों से पहले ही कह दी थी अंतिम इच्छा
धर्मेंद्र के विशेष प्रशंसक अंजुल सिरोही देओल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि धर्मेंद्र ने अपने बेटों—सनी और बॉबी देओल—से पहले ही कह दिया था:
“बेटों, मुझे इस दुनिया से सादगी से विदा करना… जैसे मैं पंजाब से मुंबई आया था, उसी सादगी से मुझे यहां से विदा किया जाए।”
अंजुल के अनुसार, देओल परिवार ने पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान किया। उसी कारण उनका अंतिम सं...










