अक्षय खन्ना के FA9LA सॉन्ग का असली मतलब ‘फ़स्ला’! बहरीन से बॉलीवुड तक—धुरंधर के वायरल गीत की पूरी दिलचस्प कहानी
अक्षय खन्ना के दमदार एक्सप्रेशन्स और स्टाइल ने इस गाने को सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। रील्स, मीम्स, रिएक्शन—हर जगह इसका जादू छाया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं—👉 हम इस शब्द को गलत पढ़ रहे हैं!👉 यह ‘फा-नाइन-ला’ नहीं, बल्कि ‘फ़स्ला’ है।👉 और इसका मतलब बेहद दिलचस्प है!
FA9LA नहीं, ‘फ़स्ला’—भाषा का रहस्य 9 में छिपा
भाषाविद् अजित वडनेरकर बताते हैं कि FA9LA को समझने के लिए पहले इसके “9” को समझना जरूरी है।
अरबी भाषा में एक अक्षर होता है—‘साद (ص)’, जिसका उच्चारण भारी ‘स’ की तरह होता है।कीबोर्ड पर यह ध्वनि उपलब्ध नहीं, इसलिए अरब देश के युवा ‘9’ को ‘साद’ की जगह इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसकी आकृति उससे मिलती है।इसीलिए—FA9LA = Faṣla = फ़स्ला = فصلة
‘फ़स्ला’ का मतलब—दिमाग का ‘कट जाना’, सनकी एटीट्यूड
बहरीनी स्लैंग में ‘फ़स्ला’ का मतलब है—👉 एक ऐसी मानसिक स्थिति जब इंसान
दुनिया से क...










