गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद किया पहला पोस्ट, मृदुल और आकांक्षा के साथ दिया पोज, बोले- “ट्रॉफी घर आ गई”
मुंबई: 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी गौरव खन्ना के हाथों में पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी खुशी का इज़हार किया और अपने समर्थकों का धन्यवाद भी किया। गौरव खन्ना ने ट्रॉफी के साथ अपनी पहली तस्वीर अपने छोटे भाई मृदुल तिवारी और पत्नी आकांक्षा के साथ शेयर की, और साथ ही एक दिल छूने वाला संदेश भी दिया।
गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट किए, जिनमें से पहले पोस्ट में वह वैनिटी के अंदर मृदुल और आकांक्षा के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यहां है विनर। आप सभी के अथाह सपोर्ट के लिए आभारी हूं। ट्रॉफी घर पर है।" इसके साथ मृदुल तिवारी ने भी कमेंट किया, "छोटा भाई स्टार जीत के गया था, बड़ा भाई एंड जीतकर आया। आई लव यू मेरे भाई। भाई बनाएंगे तो फुल निभाएंगे।" गौरव के करीबी दोस्त राजीव अदातिया, अर्जुन बिजलानी ...










