सारा अर्जुन ने प्रभास और विजय को पछाड़ा, IMDb लिस्ट में टॉप पर ‘धुरंधर’ की यलीना
मुंबई, 8 जनवरी 2026: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ में यलीना के किरदार से फेमस हुईं सारा अर्जुन ने IMDb की लिस्ट में सबसे ऊपर का स्थान हासिल कर लिया है। प्रभास, विजय और अगस्त्य नंदा जैसे बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए सारा इस हफ्ते फैंस की सबसे पसंदीदा सेलेब बन गई हैं।
सारा अर्जुन का रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन का फेम आसमान छू रहा है। फिल्म में यलीना के रोल में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को भा लिया। बुधवार को IMDb ने इस हफ्ते की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट जारी की, जिसमें सारा पहले स्थान पर हैं।
लिस्ट में अन्य सितारे और रैंकिंग
सारा अर्जुन के ठीक पीछे फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं।
वहीं अन्य नाम इस प्रकार हैं:
विजय – 8वें स्थान
अगस्त्य नंदा – 12वें स्थान
भाग्यश्री बोरसे – 15वें स्थान
सिबी चक्रवर्ती – 16वें स्थान
यामी गौतम – ...










